कौन हैं कोनराड संगमा जिन्होंने मेघालय में कांग्रस को सरकार नहीं बनाने दी
इनकी वजह से ही बीजेपी दो सीट पाकर सरकार बना रही है.
Advertisement
मेघालय के सबसे बड़े नेता का नाम याद करिए. अगर आप मेघालय के नहीं हैं तो स्वाभाविक तौर पर जेहन में जो नाम आएगा, वो नाम है पीए संगमा. पूरा नाम पुरनो अजितोक संगमा. पूर्वोत्तर में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे थे. 9 बार लोकसभा के सांसद, एक बार मेघालय के मुख्यमंत्री और एक बार लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे. 2016 में जब पीए संगमा का निधन हो गया, तो उनकी पार्टी को जिसने संभाला उसका नाम है कोनराड संगमा. कोनराड संगमा पीए संगमा के बेटे हैं और फिलहाल अपने पिता की बनाई पार्टी नेशनल पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष हैं. कोनराड संगमा ने अपनी सियासत की शुरुआत अपने पिता के कैंपेन मैनेजर के तौर पर की थी. जब पीए संगमा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर एनसीपी बनाई, तो कोनराड संगमा ने पीए संगमा के लिए चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला. इस वीडियो में जानिए कोनराड के बारे में सबसे चौचक और खास बातें.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















