भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अब तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. भारत सीरीज गंवा चुकी है. अब सीरीज के आखिरी मैच में उन्हें मौका देने की मांग उठने लगी है. कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी पैरवी की है. चाहे अश्विन हों, वरुण एरॉन हो या फिर आकाश चोपड़ा, सभी ने कुलदीप को टीम में शामिल करने की वकालत की है. पर्थ वनडे में कुलदीप यादव को नहीं खिलाया गया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे के बाद बदलाव करते हुए दूसरे मैच में एडम जंपा को प्लेइंग इलेवन में रखा था. इसका फायदा उन्हें हुआ. जंपा ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच रहे. पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने कुलदीप को लेकर क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो.
कुलदीप के पक्ष में उतरे ये पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, न खिलाए जाने पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने कुलदीप को लेकर क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








