The Lallantop
Logo

बुमराह की पार्टनर संजना ने ट्रोल के साथ तो 'जैसे को तैसा' ही कर दिया!

संजना ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी.

Advertisement

संजना गणेशन. स्पोर्ट्स एंकर और क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की वाइफ. संजना इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप को कवर कर रही है. वो ICC की तरफ से टूर्नामेंट में एंकर की भूमिका निभा रही हैं. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार, 9 नवंबर से शुरू होने वाले हैं. ऐसे में वो मैच को कवर करने के लिए वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं. 9 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. और इसके अगले ही दिन भारत और इंग्लैंड एडिलेड ओवल में भिड़ेंगे. और इस मैच से पहले संजना ने एडिलेड ग्राउंड से अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की. जिसके बाद एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने का प्रयास किया. लेकिन संजना ने मुंहतोड़ जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी. देखिए वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement