The Lallantop
Logo

चाइनीज प्रोडक्ट्स के बिना काम चलाने को तैयार BCCI अपना कोरोड़ों का नुकसान कर लेगी?

'सरकार को 42 परसेंट टैक्स देते हैं'

Advertisement

भारत-चीन सीमा पर मचे विवाद के बीच देश में चाइनीज प्रोडक्ट्स के बॉयकॉट की मांग जोरों से चल रही है. इस बीच लोगों का यह भी कहना है कि हमें चाइनीज कंपनियों से सारे संबंध तोड़ लेने चाहिए. इस मसले पर अब इंडियन क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का बयान भी आ गया है. बोर्ड के ट्रेजरार अरुण धूमल ने कहा है कि BCCI अगली बार से अपनी स्पॉन्सरशिप पॉलिसी पर विचार करने के लिए तैयार है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वो IPL की टाइटल स्पॉन्सर वीवो को हटाने का कोई प्लान नहीं बना रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
 

Advertisement