The Lallantop

अगर ये सब जुगाड़ फिट बैठे तो इंडिया-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच कोई रोक नहीं पाएगा!

World Cup 2023 भारत ने अपनी जगह सेमीफाइनल में लगभग पक्की कर ली है. कुछ तिकड़म फिट बैठ गए तो पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और दोनों के बीच मैच होगा.

Advertisement
post-main-image
भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है सेमीफाइनल (PTI)

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लीग मुकाबले अब अंतिम दौर में हैं. कुछ दिनों में सेमीफाइनल (WC Semi Finals) की तस्वीर साफ हो जाएगी. दो टीम्स भारत और साउथ अफ्रीका ने अपनी जगह सेमीफाइनल में लगभग पक्की कर ली है. बारी है दो और टीम्स की. रेस में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड समेत कुछ टीम्स हैं. लेकिन जिस टीम को लेकर सबसे ज्यादा बातें हो रही हैं, वो है पाकिस्तान क्रिकेट टीम. क्योंकि फै़न्स को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच देखने को मिल सकता है. ये कैसे होगा? आपको आगे बताते हैं.

पाकिस्तान की बात करें तो टीम ने टूर्नामेंट में अब तक कुल सात मुकाबले खेले हैं. तीन में जीत मिली है जबकि चार में हार. 6 पॉइंट्स के साथ टीम टेबल में पांचवें नंबर पर है. दो मैच टीम को और खेलने हैं, और दोनों हर हाल में जीतने ही होंगे. और फिर नजरें होंगी दूसरी टीम्स पर. जो तय करेंगी कि पाकिस्तान सेमीफाइनल खेलेगी या पहले ही बाहर हो जाएगी. जबकि भारत छह में छह मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 12 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सेमीफाइनल में IND vs PAK?

अब सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के सेनेरियो की बात करते हैं. शुरुआत भारत से करते हैं. खबर लिखे जाने तक इंडियन टीम के तीन मुकाबले बचे हैं. तीनों जीतकर इंडियन टीम टॉप पोजिशन पर रहेगी. दो जीत से भी काम चल सकता है, लेकिन साउथ अफ्रीका के साथ यहां नेट रन रेट वाला चक्कर फंस सकता है. तो बेस्ट सेनेरियो है कि इंडियन टीम अपने सारे मुकाबले जीतकर 18 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर रहे. तो इंडिया वाला हिसाब तो काफी सिंपल है.

बात पाकिस्तान की करें तो यहां काफी पेच फंसा हुआ है. पाकिस्तान के अब दो लीग मुकाबले बचे हुए हैं. पहले न्यूज़ीलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ. इन दोनों मैच में पाकिस्तान को ना सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि काफी बड़े अंतर से जीतना होगा. अगर अपने दोनों मैच को भी पाकिस्तान जीत लेती है, तब भी उसके 10 पॉइंट्स ही होंगे. यानी टीम सीधे सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी. ऐसे में उसकी निगाहें होंगी बाकी बचे मैचों पर. 

पाकिस्तान उम्मीद करेगी कि ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड में से कोई टीम अपने बाकी बचे सारे मैच हार जाएं. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम्स 4-4 मैच जीत चुकी हैं. अगर कोई भी टीम अपने सभी मैच हार जाती है, तब उनके 8 पॉइंट्स ही रह जाएंगे. ऐसे में पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीतकर इनसे आगे निकल जाएगी. साथ ही पाकिस्तान को अफगानिस्तान की तीन मैच में से दो में हार की आस होगी. अब ये सब किंतु-परंतु के बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs SL मैच अगर ये हुआ तो नाच उठेगा पूरा पाकिस्तान!

कोलकाता में होगा मैच!

अब भारत के साथ सेमीफाइनल मैच इस बात पर भी निर्भर करेगा कि पाकिस्तानी टीम किस पोजिशन पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है. अगर पाकिस्तान नंबर-4 पर रहती है और टीम इंडिया नंबर-1 पर, फिर तो दोनों टीम्स के बीच सेमीफाइनल तय है. ये मैच कोलकाता में खेला जाएगा. 16 अक्टूबर को. जबकि नंबर-2 पर रहने वाली टीम को नंबर-3 पर रहने वाली टीम से खेलना होगा.

अगर पाकिस्तान जैसे-तैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाती है तो बहुत संभावना है कि वो चौथे नंबर पर रहेगी और इंडिया के पहले नंबर पर रहने से दोनों के बीच ही सेमीफाइनल मैच होगा.

ऐसे में क्रिकेट फ़ैन्स को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Advertisement

Advertisement