The Lallantop

IND vs AFG मैच में स्टेडियम में हुई लड़ाई, लोग बोले- ''कोहली नवीन ना सही, किसी ने तो...''

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में जहां एक तरफ विराट कोहली और नवीन उल हक की तस्वीरों की चर्चा रही, वहीं एक और वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें स्टैंड में मैच देख रहे कुछ लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली स्टेडियम में फैन्स के बीच जमकर हुई मारपीट (Twitter)

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) का मैच काफी मजेदार रहा. जहां वर्ल्ड कप 2023 में इंडियन टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की, वहीं विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच चली आ रही कई महीनों पहले की राइवलरी खत्म हो गई. दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से गले मिलते दिखे. इन सब के बीच अरुण जेटली स्टेडियम से एक और वीडियो वायरल हुआ है.

जिसमें स्टैंड में मैच देख रहे कुछ लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों के बीच कहासुनी होती है. कुछ देर में ही ये कहासुनी मारपीट में तब्दील हो जाती है. वीडियो में कुछ लोग इस इस लड़ाई को रोकते हुए भी नज़र आते हैं. हालांकि ये मारपीट किस बात को लेकर हुई, ये साफ नहीं हो पाया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: नवीन से गले मिल, विराट ने क्राउड से क्या कहा जो भयानक वायरल है? 

एक यूजर ने नवीन उल हक और विराट कोहली का उदाहरण देते हुए लिखा,

Advertisement

‘’कोहली नवीन ना सही, किसी ने तो लफड़ा किया मैच में...!!''

एक और यूजर ने लिखा,

‘’ये चश्मे वाला लड़का कितना खुश हो कर लड़ाई देखने के लिए खड़ा हो रहा.''

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘’मैच दिल्ली में हो और लफड़ा ना हो ऐसा कभी हो सकता है क्या?''

एक और यूजर ने लिखा,

‘’काली शर्ट वाला लड़का अकेला 3 बंदो से लड़ रहा है! सलाम है उसको.''

IND vs AFG

बात मैच की करें तो अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. शुरुआत में फैसला सही साबित नहीं हुआ. अफ़ग़ानिस्तान ने 63 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अज़मतुल्लाह ओमरज़ई ने मिलकर टीम को संभाला. ओमरज़ई 184 के टोटल पर आउट हुए. उन्होंने 62 रन का योगदान दिया. जबकि शाहिदी ने 80 रन बनाए.

अफ़ग़ानिस्तान ने पचास ओवर्स में 272 रन बनाए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे सफ़ल बोलर रहे. उन्होंने चार विकेट लिए. हार्दिक पंड्या ने दो, जबकि शार्दुल ठाकुर और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला. 

जवाब में रोहित ने पहले कुछ ओवर्स में ही मैच को एकतरफा कर दिया. अलग ही लय में दिख रहे रोहित ने सिर्फ़ 63 गेंदों पर शतक मार दिया. ये उनका वर्ल्ड कप का सातवां शतक है. अब वह इस मामले में सबसे आगे हैं. रोहित ने 84 गेंदों पर 131 रन की पारी खेली. जबकि ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 47 रन बनाए. दोनों के बीच 18.4 ओवर्स में 156 रन की साझेदारी हुई. विराट कोहली 55 और श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत ने आठ विकेट से ये मैच जीत लिया.

Advertisement