The Lallantop

WPL: विराट कोहली वाली RCB ने खरीदी विमिंस क्रिकेट की इंडियन सुपरस्टार!

स्मृति मांधना पर बड़ी बोली लगी है.

Advertisement
post-main-image
हरमनप्रीत और मांधना (PTI photos)

विमेंस IPL का ऑक्शन शुरू हो चुका है. मुंबई में चल रहे इस ऑक्शन में कई प्लेयर्स पर बड़ी बोली लगी है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भारतीय ओपनर स्मृति मांधना पर बड़ी बोली लगाई है. मांधना का बेस प्राइस 50 लाख रखा गया था. मुंबई इंडियंस ने इस बोली की शुरुआत की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टीम इंडिया की उपकप्तान मांधना के लिए बिडिंग वार हुई. मुंबई जुटी रही, और लंबे समय तक बोली लगाती रही. रॉयल चैलेंजर्स बोली को तीन करोड़ के पार ले गए. इसके बाद 3.4 करोड़ में सौदा पक्का हुआ. स्मृति अब रायल चैलेंजर्स बैंगलोर को लिए खेलेंगी. यानी इस ताबड़तोड़ ओपनर को उनकी बेस प्राइस का लगभग सात गुना दाम मिला.

# हरमनप्रीत कौर

लिस्ट में अगला बड़ा नाम था हरमनप्रीत कौर का. इनका बेस प्राइस भी 50 लाख ही था. मुंबई ने स्मृति को गंवाया था, पर टीम इंडिया की कप्तान के लिए नीता अंबानी तैयार थी. हरमनप्रीत के लिए भी होड़ लगी. बैंगलोर ने पहली बोली लगाई. दिल्ली ने भी दिलचस्पी दिखाई. मुंबई 1.2 करोड़ पर आई. यूपी वॉरियर्स ने एक करोड़ 70 लाख की बोली लगाई. मुंबई ने इस बोली को एक करोड़ 80 लाख तक चढ़ाया और टीम इंडिया की कैप्टन को अपने खेमे में जोड़ लिया.

Advertisement

# बाकी प्लेयर्स

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर  एश्ली गार्डनर पर भी खींचा तानी हुई. टीम्स को पता था, वो क्या कर सकती हैं. 50 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई ने बिडिंग शुरू की. यूपी और गुजरात फ्रेम में आईं और बोली चढ़ती गई. आखिरकार गौतम अडाणी की टीम गुजरात जाएंट्स ने गार्डनर को 3.2 करोड़ में खरीद लिया.

इंग्लिश ऑलराउंडर सोफी एकलस्टन का बेस प्राइस भी 50 लाख था. गुजरात ने उनके लिए बोली की शुरुआत की. पर यूपी वारियर्स ने इस स्टार प्लेयर को 1.8 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया. एलिस पेरी पर भी RCB ने पैसे बरसाए. पेरी को 1.7 करोड़ में खरीदा गया. इंग्लैंड की नैट स्काइवर को 3.2 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा.

# WPL ऑक्शन

विमेंस IPL में कुल 449 प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं. इसमें 270 नाम भारतीय और 179 नाम विदेशी हैं. हर टीम में कम-से-कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 18 प्लेयर हो सकते हैं. हर टीम को 12 करोड़ का पर्स दिया गया है.

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग (WIPL) का पहला एडिशन 4 से 26 मार्च तक मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में पांच टीम्स हिस्सा लेंगी- दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जाएंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स.

वीडियो: रोहित शर्मा ने बताया, उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी से क्या सीखा और अप्लाई किया

Advertisement