T20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के चोटिल होकर विश्वकप से बाहर होने की खबरें आ रही हैं. कहा जा रहा है कि बुमराह को कमर में चोट है जिसकी वजह से वो इस विश्वकप में भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे.
T20 विश्वकप में जसप्रीत बुमराह की जगह लेने वाले खिलाड़ियों में कौन-कौन हैं?
बुमराह की जगह के लिए किन खिलाड़ियों का नाम है.


ऐसे में अब ये सवाल खड़ा हो गया है कि बुमराह की जगह कौन लेगा. वैसे तो रिज़र्व खिलाड़ियों वाली लिस्ट में मोहम्मद शमी और दीपक चाहर का नाम मौजूद है. लेकिन उनके साथ ही मोहम्मद सिराज को भी टीम में लिया जा सकता है. आखिर कौन ले सकता है बुमराह की जगह जानते हैं.
मोहम्मद शमी:मोहम्मद शमी पिछले एक साल से भारत की T20 टीम से बाहर हैं. उन्होंने पिछले साल नवंबर में T20 विश्वकप में नामीबिया के खिलाफ़ भारत के लिए आखिरी T20 मैच खेला था. लेकिन उसके बाद शमी ने साल 2022 के IPL में कमाल की गेंदबाज़ी की. गुजरात टाइटंस को चैम्पियन बनाने वाली गेंदबाज़ी करते हुए शमी ने 16 मुकाबलों में 20 विकेट्स चटकाए हैं.
शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ T20 सीरीज़ में चुना गया था. लेकिन कोविड पोज़ीटिव आने की वजह से वो इस सीरीज़ के पहले मैच में नहीं खेल सके. शमी ने भारत के लिए 17 T20 मुकाबलों में 9.54 की इकॉनोमी से 18 विकेट अपने नाम किए हैं. मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के रिज़र्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है. विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बुमराह के अनुभव को शमी के अनुभव से बदला जा सकता है.
मोहम्मद सिराज:मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए कुल पांच T20 मुकाबलों में 10.45 की इकॉनोमी से पांच विकेट चटकाए हैं. सिराज का भारत के लिए T20 डेब्यू तो साल 2017 में ही हो गया था. लेकिन उसके बाद से वो लगातार भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. सिराज ने T20 क्रिकेट में भारत के लिए आखिरी मुकाबला 2022 फरवरी के महीने में श्रीलंका के खिलाफ़ खेला था.
हाल में सिराज काउंटी क्रिकेट में वार्विकशॉ के लिए खेल रहे थे. जहां आखिरी मुकाबले में उन्होंने छह विकेट्स चटकाए हैं.
अगर साल 2022 में IPL में सिराज के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए 15 मुकाबलों में नौ विकेट्स चटकाए हैं. सिराज को भी बुमराह का रिप्लेसमेंट बताया जा रहा है.
दीपक चाहर:T20I क्रिकेट में दूसरे सबसे बेहतरीन फिगर वाले गेंदबाज़ दीपक चाहर ही हैं. दीपक चाहर साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ T20 सीरीज़ का भी हिस्सा हैं. अकसर ज़रूरत पड़ने पर उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर लिया जाता है. दीपक चाहर ने भारत के लिए 22 T20 मुकाबलों में 28 विकेट्स चटकाए हैं. जिसमें उनका इकॉनोमी रेट 8.08 का रहा है. चाहर ने भारत के लिए 2018 में डेब्यू किया था.
अगर IPL 2022 की बात करें तो दीपक चाहर चोटिल होने की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नहीं थे. जिसकी वजह से CSK को कैम्पेन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
दीपक चाहर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ तिरुवनंतपुरम T20 में कमाल की शुरुआत की है. दीपक को भी बुमराह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. क्योंकि उन्हें विश्वकप के रिज़र्व खिलाड़ियों वाली लिस्ट में मोहम्मद शमी के साथ रखा गया है.
अब देखना होगा BCCI कब जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के अपडेट के साथ रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान करता है.
IND vs PAK बाइलेट्रल सीरीज़ का इंतज़ार खत्म होने वाला है











.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)

.webp?width=120)

