The Lallantop

'हमें धोनी जैसा सपोर्ट तब मिलता था जब...' - कायरन पोलार्ड ने सचिन से की धोनी की तुलना!

धोनी का फैनबेस बहुत बड़ा है.

Advertisement
post-main-image
एमएस धोनी और सचिन तेंडुलकर पर पोलार्ड ने क्या कहा? (PTI/File photo)

चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस. यानी IPL का एल क्लासिको. यानी नडाल के सामने फेडरर. यानी ब्राज़ील  के सामने अर्जेंटीना. इन दोनों टीम्स ने ये रुतबा कमाया है. मुंबई इंडियंस IPL टाइटल पांच बार जीत चुकी है. वहीं चेन्नई के कैबिनेट में ये ट्रॉफी चार बार आई है. इन दोनों टीम्स की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. इस राइवलरी का अगला अध्याय 8 अप्रैल को फै़न्स के सामने होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शनिवार 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा. ये मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले मुंबई के बैटिंग कोच कायरन पोलार्ड ने चेन्नई के कैप्टन एमएस धोनी पर बहुत बड़ी बात कही है. पोलार्ड ने सीधे-सीधे धोनी की तुलना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर से कर दी है. क्रिकइंफो में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पोलार्ड ने धोनी पर कहा -

सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, इस सीज़न वो जब भी खेलेंगे, कहीं भी जाएंगे, उनके लिए एक होम क्राउड रहेगा. जो उनको सपोर्ट करेगा. ये सब उनकी उपलब्धियों की वजह से है. हमने भी ऐसा महसूस किया है. जब हमारे पास हमारा अपना आयकन था. सचिन तेंडुलकर. हम इंडिया में कहीं भी जाते थे, हमे पूरा सपोर्ट मिलता था.

Advertisement

पोलार्ड की ये बात सुनकर रोहित शर्मा क्या फील करेंगे, इसका अंदाज़ा आप खुद लगा लीजिए.

# इन स्टैट्स पर रहेगी सबकी नज़र

- वानखेडे, यानी मुंबई इंडियंस का घर. इस ग्राउंड में मुंबई ने CSK के खिलाफ 10 में से सात मैच जीते हैं. यानी MI का होम एडवांडेज़ तगड़ा है.

- सूर्यकुमार यादव का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है. तीन गोल्डन डक के बाद फै़न्स वनडे टीम में उनकी जगह पर सवाल खड़ा कर रहे थे. IPL में सूर्या चाहेंगे, अपना पुराने रूप में बैटिंग करें. उनके सामने मिचेल सैंटनर होंगे. सैंटनर ने सूर्या को सात पारियों में दो बार आउट किया है. वहीं सूर्या ने इस किवी स्पिनर के खिलाफ 56 बॉल खेलकर सिर्फ 52 रन बनाए हैं. यानी 100 से भी कम का स्ट्राइक रेट. इस बल्लेबाज़ को ऐसे रोकना, बहुत मुश्किल काम है. पर सैंटनर ने ये काम बखूबी किया है.

Advertisement

- अंबाती रायडू से जुड़ा एक स्टैट जान लीजिए. रायडू को मुंबई के एक स्पिनर से बहुत खतरा है. वो नाम है पीयूष चावला का. चावला ने रायडू को 12 पारियों में छह बार आउट किया है. IPL में रायडू को इतनी बार किसी ने भी आउट नहीं किया है.

# MI और CSK

मुंबई और चेन्नई का IPL 2022 भूलने वाला रहा था. ये दोनों टीम्स नौंवे और 10वें स्थान पर थी. इस सीज़न CSK ने अपने पहले दो मैच में एक मैच जीता है और एक मैच हारा है. वहीं मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. 
 

वीडियो: MS धोनी के बारे में ये आंकड़ा फ़ैन्स को पसंद नहीं आएगा

Advertisement