The Lallantop

एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्के लगाते दिखेंगे विरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर

दोनों दिग्गज इस बार अलग-अलग टीम्स की कमान संभालेंगे.

Advertisement
post-main-image
सहवाग और गंभीर (File)

विरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाते नजर आएंगे. दोनों ही दिग्गज आगामी लेजेंड्स क्रिकेट लीग (Legends cricket league) में खेलते दिखाई देंगे. हालांकि दोनों दिग्गज इस बार अलग-अलग टीम्स की कप्तानी करते हुए दिखेंगे. जो फ़ैन्स के लिए और भी मजेदार होने वाला है. सहवाग गुजरात जाएंट्स और गंभीर इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखेंगे.

गुजरात जाएंट्स का मालिकाना हक अदाणी ग्रुप के पास है. जबकि इंडिया कैपिटल्स टीम की मालिक GMR स्पोर्ट लाइन है. कप्तान बनाए जाने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की. सहवाग के मुताबिक नई पारी की शुरुआत करना शानदार है. वहीं गंभीर ने कहा कि मैं एक उत्साही टीम बनाने पर जोर दूंगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# कप्तान बनकर खुश दिखे Sehwag

कप्तान बनाए जाने के बाद सहवाग ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से हमेशा निडर क्रिकेट खेलने में विश्वास किया है और हम यहां भी उसी प्रकार का क्रिकेट जारी रखेंगे. उन्होंने कहा,

‘मैं फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापस आने के लिए उत्साहित हूं. टीम फ्रैंचाइज के रूप में अदाणी ग्रुप और गुजरात जाएंट्स जैसे प्रोफेशनल आउटफिट के साथ नई पारी की शुरुआत करना शानदार है. मैंने व्यक्तिगत रूप से हमेशा निडर क्रिकेट खेलने में विश्वास किया है और हम यहां भी उसी प्रकार का क्रिकेट जारी रखेंगे. हम बेहद उत्साहित हैं और अपनी टीम बनाने के लिए ड्राफ्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं’

Advertisement
# इंडिया कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे Gambhir

सहवाग के साथ ही काफी लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने वाले गौतम गंभीर भी कप्तानी मिलने पर काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा,

‘मैंने हमेशा कहा है कि क्रिकेट एक टीम गेम है और कप्तान अपनी टीम जितना ही अच्छा होता है. जब मैं इंडिया कैपिटल्स टीम का नेतृत्व करूंगा, मैं एक ऐसी टीम के लिए जाऊंगा जो मैदान पर उत्साह के साथ जीतने में विश्वास करेगी. मैं लेजेंड्स लीग क्रिकेट को शुभकामनाएं देता हूं और इसको लेकर काफी उत्साहित हूं.’

# Murlitharan और Kallis जैसे दिग्गज लेंगे हिस्सा

लेजेंड्स क्रिकेट लीग के नए एडिशन में चार टीम्स के बीच 16 मुक़ाबले खेले जाएंगे. 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली इंडिया महाराजास और ऑएन मॉर्गन की वर्ल्ड जायंट्स टीम के बीच प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा. इसके बाद 17 सितंबर से लेकर आठ अक्टूबर तक होने वाले टूर्नामेंट में 10 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे. जिसमें क्रिस गेल, हरभजन सिंह, विरेंदर सहवाग, शेन वॉटसन, ब्रेट ली, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान, मुथैया मुरलीधरन और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गज शामिल हैं.

Advertisement

शाहीन शाह अफरीदी पर मोहम्मद हफीज ने PCB को लपेट लिया

Advertisement