The Lallantop

सेंचुरी के बाद किंग कोहली को सुनिए, जान जाएंगे उनके फ़ैनबेस का राज!

मैं सोचता हूं कि लोग...

Advertisement
post-main-image
विराट ने बता दिया, फाफ के साथ ट्यूनिंग का राज (पीटीआई, स्क्रीनग्रैब)

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी. IPL2023 में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी. इन दोनों ने इस सीजन कमाल की बैटिंग की है. और अपनी पार्टनरशिप से RCB को कई मैच जिताए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

SRH के खिलाफ़ सेंचुरी मार RCB को आठ विकेट से जिताने के बाद विराट कोहली ने डु प्लेसी के साथ अपनी पार्टनरशिप पर बात की. उन्होंने कहा,

'मैं सोचता हूं कि हमारी पार्टनरशिप के पीछे का सीक्रेट हमारे टैटू हैं. हमने इस सीजन एक साथ लगभग नौ सौ रन बना डाले हैं. यह कुछ ऐसा ही है जैसा मैं एबी के साथ बैटिंग करते हुए फील करता था. बस आपस की यह समझदारी है कि गेम किधर जा रहा है और क्या करना चाहिए.

किसी ऐसे बंदे का साथ होना, जिसने इंटरनेशनल लेवल पर कप्तानी की हो. साथ आकर RCB के लिए ये करना, हमारे लिए एक बेहतरीन एहसास है.'

Advertisement

विराट ने मैच के बाद हैदराबाद के क्राउड की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,

'यहां का क्राउड कमाल का था. मैंने ये बात फाफ को भी बोली थी. यह ऐसा था जैसे हमारे लिए होम गेम हो. वे हमारे लिए चियर कर रहे थे. मेरा नाम भी ले रहे थे. मैं महसूस करता हूं कि आप ये क्रिएट नहीं कर सकते. मैंने खुद को फॉलो करने या इंस्पायर होने के लिए किसी को फोर्स नहीं किया.

मैं बस फील्ड पर अपने जैसा रहता हूं. मैं फील्ड पर सबकुछ बहुत ईमानदारी से करता हूं और मैं सोचता हूं कि लोग इससे कनेक्ट कर पाते हैं.'

कोहली ने आगे कहा,

Advertisement

'बहुत से लोगों को खुशियां दिलाने की पोजिशन में होना कमाल की बात है. मुझे अपनी परफॉर्मेंस के चलते उनके चेहरे पर आने वाली खुशी देखना बहुत पसंद है.'

कोहली के लिए यह सीजन कमाल का जा रहा है. उन्होंने अब तक IPL2023 की 13 पारियों में 44.83 की ऐवरेज और 135.85 की स्ट्राइक रेट से 538 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और छह अर्ध-शतक हैं.

SRH वाले मैच की बात करें तो फाफ डु प्लेसी ने पहले बोलिंग का फैसला किया. हेनरिख क्लासेन ने 51 गेंदों पर 104 रन बनाए. टीम ने बीस ओवर्स में 186 रन बना डाले. जवाब में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी एक बार फिर अड़ गए. उन्होंने पहले विकेट के लिए बिना विकेट खोए 172 रन बना डाले. और इसी स्कोर पर विराट कोहली 63 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद डु प्लेसी भी आउट हो गए. उन्होंने 47 गेंदों पर 71 रन बनाए. इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और माइकल ब्रेसवेल ने बिना किसी समस्या के RCB को आठ विकेट से जीत दिला दी.

विराट कोहली को उनकी सेंचुरी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत के बाद अब RCB के 13 मैच में 14 पॉइंट्स हो गए हैं. नेट रनरेट के आधार पर ये टीम अब पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. टीम का आखिरी मैच 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ के खिलाफ़ चिन्नास्वामी मैदान पर है. टीम को आगे जाने के लिए ये मैच जीतना ही होगा.

वीडियो: विराट नवीन की लड़ाई का सिलसिला, एकाना में लगे विराट-विराट के नारे

Advertisement