विराट कोहली. इन्होंने IPL2023 में बैक टू बैक सेंचुरीज लगाईं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफड सेंचुरी के बद उन्होंने संडे, 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ भी शतक जड़ा. इसके साथ ही वह अब IPL में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले प्लेयर हो गए. कोहली ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा.
'असली किंग' कोहली की तारीफ़ में पाकिस्तानी क्रिकेटर ने क्या ट्वीट कर दिया!
'तमाम लोगों के लिए इंस्पिरेशन.'


कोहली की इस बैटिंग ने पूरी दुनिया को उनकी तारीफ़ करने पर मजबूर कर दिया. और किंग की तारीफ़ करने वालों में पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद आमिर भी शामिल रहे. आमिर ने ट्वीट किया,
'रियल किंग विराट कोहली की सेंचुरी नंबर 82. मस्ट विन गेम में क्या कमाल की इनिंग्स रही. असली चैंपियन और तमाम लोगों के लिए इंस्पिरेशन.'
कोहली ने गुजरात के खिलाफ़ अपने IPL करियर की सातवीं सेंचुरी मारी. और उनकी सेंचुरी के दम पर RCB ने बीस ओवर्स में 197 रन बनाए. पहले बैटिंग का न्यौता मिलने के बाद RCB ने अच्छी शुरुआत की. फाफ डु प्लेसी ने 19 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली. जबकि विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 101 रन बनाए.
यह कोहली का लगातार दूसरा IPL शतक था. कोहली और फाफ ने पावरप्ले में 62 रन बनाए थे. बाद में उनकी पारी 197 रन पर खत्म हुई. दूसरे एंड से कोई सहयोग ना मिलने के बावजूद कोहली ने ना सिर्फ़ स्कोरबोर्ड को चलाए रखा, बल्कि टीम को अच्छे स्कोर तक भी ले गए.
गुजरात के लिए नूर अहमद ने दो, जबकि शमी, यश दयाल और राशिद खान ने एक, एक विकेट लिया.
जवाब में गुजरात के लिए शुभमन गिल ने वही कर दिया, जो RCB के पिछले मैच में कोहली ने किया था. गिल ने एक एंड से ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 52 गेंदों पर 104 रन की नाबाद पारी खेल दी. साथ ही विजय शंकर ने भी एक बेहतरीन फिफ्टी मारी. और गुजरात ने यह मैच आसानी से आठ विकेट से जीत लिया.
इस हार के साथ ही IPL2023 में RCB का सफर खत्म हो गया. टीम ने इस सीजन 14 में से सात मैच जीते. और 14 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर रही. नेट रनरेट के आधार पर टीम राजस्थान रॉयल्स से पिछड़ी. दोनों टीम्स के पॉइंट्स बराबर ही रहे.
कोहली के लिए यह सीजन बेहतरीन गया. उन्होंने अपनी टीम के लिए कमाल की बैटिंग की. कोहली ने इस सीजन 14 मैच में 53.25 की ऐवरेज और 139.82 की स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए. कोहली के नाम इस सीजन छह हाफ सेंचुरी और दो सेंचुरी रहीं. कोहली ने 65 चौके और 16 छक्के लगाए. इस मामले में लीग स्टेज तक उनसे आगे सिर्फ़ शुभमन गिल और फाफ डु प्लेसी रहे.
गिल ने 14 मैच में 56.67 की ऐवरेज और 152.46 की स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए. उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए. गिल के नाम अभी तक 67 चौके और 22 छक्के हैं. जबकि अभी तक ऑरेंज कैप पर कब्जा करके बैठे, डु प्लेसी के नाम 14 मैच में 56.15 की ऐवरेज और 153.68 की स्ट्राइक रेट से 730 रन हैं. डु प्लेसी ने इस सीजन आठ पचासे जड़े. उन्होंने इस सीजन 60 चौके और 36 छक्के मारे थे.
वीडियो: विराट कोहली के शतक पर बात करते वीरेंद्र सहवाग ने जो कहा सुन फैन्स का दिल खुश हो जाएगा













.webp?width=275)
.webp?width=275)



