रोहित-राहुल ने कैसे दोहराया मैनचेस्टर का हाल?
वनडे वर्ल्ड कप सेमी-फाइनल की बात.
Advertisement

टीम इंडिया को शुरुआती झटके. (फोटो - पीटीआई)
ICC T20 विश्वकप में अपने पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम की करारी हार हुई है. पाकिस्तान ने टीम इंडिया को कभी ना भूलने वाली हार दी है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. और इस जीत की बुनियाद लिखी शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ओवर में. जब उन्होंने रोहित शर्मा को आउट कर दिया. इसके बाद केएल राहुल भी ज्यादा लम्बे समय तक मैदान पर नहीं टिक सके. पांच रन के अंदर ही टीम के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए. वैसे तो मैच में बहुत से पल हैं जिन पर बात की जा रही है. लेकिन शुरुआत में ही ये दो विकेट खोना एक अनचाहा रिकॉर्ड बना गया. ये तीसरा मौका था जब भारत ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट पांच रनों के अंदर गंवा दिए.
# पांच रन के अंदर गंवाए विकेट
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ही भारतीय टीम के साथ ये हो चुका है. टीम ने 1983 के वनडे वर्ल्ड कप मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोनों ओपनर्स के विकेट गंवाए थे. इसके बाद 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम के साथ ऐसा हुआ था. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए सेमी-फाइनल मुकाबले में रोहित-राहुल की जोड़ी पांच रन पर आउट हो गई थी.
# मैच में क्या हुआ?
भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान की टीम ने शाहीन शाह अफरीदी के तीन विकेट की बदौलत भारत को 151 रन पर रोक दिया. 152 रन का पीछा करने उतरे पाकिस्तान का बाकी काम बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने पूरा कर दिया. दोनों ने बिना किसी परेशानी के 10 विकेट से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)




.webp?width=120)

