The Lallantop

'मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा'...सूर्या पर विराट ने बड़ी बात कह दी!

कोहली ने बुरे दौर से बाहर निकलने के बारे में भी बताया.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव (Twitter/BCCI)

भारत ने तीन मैच की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 67 रन से हरा दिया. मंगलवार, 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेले गए मैच में विराट कोहली ने शानदार बैटिंग की. साल 2022 का अंत सेंचुरी से करने वाले किंग कोहली ने साल 2023 की शुरुआत भी शतक के साथ ही की. मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को इंटरव्यू दिया.

जहां उन्होंने सूर्या की बल्लेबाज़ी की तारीफ की. साथ ही उन्होंने बैटिंग के दौरान अपने खराब दौर से लेकर अपनी वापसी के बारे में भी बताया. इस पूरी बातचीत के वीडियो को BCCI ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Kohli ने Surya को लेकर कही बड़ी बात

विराट कोहली के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने पिछले एक साल में जो किया, वो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है. उन्होंने कहा,

‘हम लोग इतने साल से लगे हुए हैं, लेकिन आपने जो पिछले एक साल में किया है, वह काफी स्पेशल है. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. आप एक अलग टेम्पलेट बना रहे हैं. जब आप बल्लेबाजी करने जाते हैं तो दर्शकों के अंदर अलग उत्साह होता है.’

Advertisement

कोहली ने साल की शुरूआत में शतक लगाने पर खुशी जाहिर की. कोहली के मुताबिक पिछले दो साल में उन्होंने साल की ऐसी शुरुआत नहीं की थी. उन्होंने कहा,

‘मैं खुश हूं कि ये चीजें हो रही हैं. पिछले दो साल में ऐसा साल नहीं शुरू हुआ. इस बार साल के पहले मैच में ही मेरे बल्ले से शतक निकला है. इस साल विश्व कप भी है और साल की शुरुआत में ही मेरे बल्ले से शतक आ गया है. ऐसा ही प्रदर्शन हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और विश्व कप में भी बरकरार रखना चाहते हैं और अपनी टीम को जीत दिलाना चाहते हैं.’

# चिढ़ होने लगी थी

कोहली ने आगे कहा कि जब वो खराब फॉर्म में थे, तो लोगों की उम्मीदें उन पर हावी होने लगी थी. इस वजह से उनके अंदर चिड़चिड़ापन आ गया था. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘जब तक आपका समय अच्छा चलता है. और रन बनते हैं तो काफी मजा आता है, लेकिन जब रन नहीं बनते, थोड़ा बुरा दौर आता है. तो मेरे मामले में मुझे चिढ़ होने लगी थी. लोगों की क्या उम्मीद है? मुझे ऐसा खेलना चाहिए. मैं ऐसा खेलना चाहता हूं. मुझे ऐसा खेलना पड़ेगा, लेकिन क्रिकेट मुझे ऐसा खेलने की अनुमति नहीं दे रहा था. इस वजह से मैं अपने असली खेल से काफी दूर था.

मेरी उम्मीदें मुझ पर हावी हो रही थीं. उस समय मुझे एहसास हुआ कि मुझे खुद को स्वीकार करना होगा. अगर मैं टीम में सबसे खराब खिलाड़ी हूं तो मुझे वह भी स्वीकार करना होगा. क्योंकि इस चीज को अस्वीकार करने से मेरे अंदर बहुत ज्यादा चिड़चिड़ापन आ रहा था, जो कि अच्छा नहीं था.’

साथ ही विराट ने सूर्या से बातचीत के दौरान इस बुरे समय से बाहर निकलने के बार में भी बताया. उन्होंने कहा,

‘जब चीजें खराब होती हैं, तो आप किसी एक चीज के पीछे ही भागने लगते हैं. ऐसा करने से वो चीज आपसे और ज्यादा दूर होती चली जाती है. इसलिए उस वक्त यह बेहतर होता है कि आप दो कदम पीछे जाएं और उस चीज से अपना ध्यान हटा दें.  मैंने भी उस वक्त ब्रेक लिया और जब एशिया कप में मैं वापस आया तो एकदम फ्रेश था. मैंने प्रैक्टिस में फ्रेश फील किया और फिर वो चीज मेरे गेम में भी वो चीज दिखी.’

बता दें कि नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने के बाद कोहली ने लगभग तीन साल तक कोई भी सेंचुरी नहीं लगाई. इस दौरान लगातार उन्हें फॉर्म को लेकर आलोचना का सामना भी करना पड़ा. लेकिन एशिया कप के आखिरी मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ कोहली ने अपने शतक के सूखे को खत्म किया. और इसके बाद से ही उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा है.

वीडियो: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली, ODI वर्ल्ड कप के लिए तैयार!

Advertisement