The Lallantop

लगातार दो मैच जीतने के बाद कोहली पर इतना ज्यादा फाइन क्यों लग गया?

RCB की पूरी टीम पर लगा फाइन.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली और उनकी टीम पर लगा फाइन (पीटीआई फोटो)

विराट कोहली. इस सीजन फिर से RCB की कप्तानी कर रहे हैं. फाफ डु प्लेसी को एक मैच के दौरान चोट लग गई थी. तबसे वह सिर्फ़ बैटिंग के लिए आते हैं. और इसी चक्कर में कोहली कप्तानी कर रहे हैं. कोहली की कप्तानी में RCB ने अभी तक दो मैच खेले हैं, और टीम को दोनों में ही जीत मिली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन इस बीच कोहली के लिए एक बुरी ख़बर भी है. कोहली समेत पूरी RCB पर तगड़ा फाइन लगा है. टीम पर यह फाइन संडे, 23 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ हुए मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए लगा है. टीम के कप्तान कोहली पर 24 जबकि बाक़ी प्लेयर्स पर छह-छह लाख का फाइन लगा है.

IPL ने एक बयान जारी करते हुए इस मामले में कहा,

Advertisement

'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ हुए मैच के लिए मिस्टर विराट कोहली को अपना कप्तान बनाया था, पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 23 अप्रैल को हुए IPL2023 के मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए फाइन लगा है.

चूंकि इस सीजन यह टीम का दूसरा ऐसा अपराध है. मिस्टर कोहली पर 24 लाख का फाइन लगा है, जबकि इम्पैक्ट सब्सिट्यूट समेत बाक़ी प्लेयर्स पर छह लाख या फिर मैच फीस का 25 परसेंट में से जो भी कम हो, का ज़ुर्माना लगा है.'

बात मैच की करें तो फाफ डु प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने फिफ्टी मारी. और बाद में हर्षल पटेल ने तीन विकेट लेकर RCB को जीत दिला दी. जीत के लिए 190 के लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान ने जॉस बटलर का विकेट जल्दी गंवा दिया. लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़ डाले. लगा कि राजस्थान मैच निकाल ले जाएगी.

लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद RCB ने मैच जल्दी समेट दिया.

Advertisement

RCB अपने पहले सात में से चार मैच जीत पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. टेबल में RCB से ऊपर की तीन टीम्स के उनके बराबर ही पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर RCB पीछे है. टीम के लिए अभी तक फाफ डु प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली ने खूब रन बनाए हैं. जबकि बोलिंग में मोहम्मद सिराज कमाल कर रहे हैं.

वीडियो: धोनी रिव्यू सिस्टम KKR के खिलाफ भी कमाल कर दिया

Advertisement