The Lallantop

कोहली ने यशस्वी की तारीफ में इंस्टा स्टोरी डाली, फिर डिलीट क्यों कर दी?

विराट ने यशस्वी के लिए क्या लिख दिया.

Advertisement
post-main-image
यशस्वी ने 98 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. (PTI)

KKR के खिलाफ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की बैटिंग जो भी देख रहा था वो बस एक ही बात कह रहा था कि इंडिया को नया स्टार मिल गया है. दफ्तर से लौटकर IPL देखने वाला कोई क्रिकेट प्रेमी हो, पूर्व क्रिकेटर हो या फिर मौजूदा प्लेयर, हर कोई सिर्फ तारीफ में कसीदे ही पढ़ रहा था. विरेंद्र सहवाग, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉ, सुरेश रैना जैसे पूर्व क्रिकेटर यश्वस्वी की बैटिंग देखकर खुद को रोक नहीं पाए. सबने सोशल मीडिया पर यशस्वी की जमकर तारीफ की. तारीफ विराट कोहली ने भी की. कोहली ने इंस्टा पर स्टोरी डाली. लेकिन कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दिया. और सोशल मीडिया पर ये बात आग की तरफ फैल गई. सवाल ये है कि आखिर कोहली ने ऐसा किया क्यों?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
विराट ने पोस्ट डिलीट क्यों की?

दरअसल, यशस्वी इतना कूट रहे थे कि कोई भी खुद को रोक नहीं पा रहा था. विराट भी इंडिया के उभरते टैलेंट देखकर अभिभूत हो रहे थे. कोहली ने यशस्वी की तारीफ में इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली. कोहली ने लिखा-

Wow. हाल फिलहाल में देखी अब तक सबसे अच्छी बैटिंग. क्या टैलेंट है यशस्वी जायसवाल.

Advertisement

विराट ने इंस्टा स्टोरी लगाई. लेकिन कुछ ही मिनट बाद डिलीट कर दी. और फिर कुछ मिनट बाद यही बात लिखकर नया पोस्ट शेयर किया. लेकिन विराट की पोस्ट में एक बदलाव था. बदलाव था विराट की उस फोटो में जो उन्होंने अपनी पोस्ट में शेयर की थी.

दरअसल, विराट ने मैच के दौरान का स्क्रीनशॉट लगाया था. जिसमें यशस्वी की तस्वीर. और इस तस्वीर के एक कोने में लिखा था जिओ सिनेमा. लेकिन जब विराट ने दोबार पोस्ट शेयर की तो उसमें जिओ सिनेमो को क्रॉप कर दिया. यानी उसे हटा दिया. 

विराट ने जैसे ही पोस्ट डिलीट कर दोबारा स्टोरी शेयर की, सोशल मीडिया पर लोगों ने विराट को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने कहा कि पोस्ट शेयर करते वक्त विराट शायद ये भूल गए थे कि वो स्टार स्पोर्ट्स के ब्रैंड अंबेसडकर हैं.

Advertisement

अक्षत नाम के ट्विटर यूज़र ने लिखा- 

विराट ने पहले वाली इंस्टा स्टोरी सिर्फ इसलिए डिलीट कर दी ताकी वो जिओ सिनेमा को क्रॉप कर सकें. 

क्लार्क केंट नाम के ट्विटर यूज़र ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि- 

स्टार स्पोर्ट को लग रहा होगा- आप तो हमारे ब्रैंड अंबेसडर हैं.

दरअसल, विराट लंबे समय से स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़े हैं. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के लिए ऐड भी किया. जिसमें वो कह रहे हैं- हर घर बनेगा स्टेडियम. लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा कि विराट सबको तो स्टार स्पोर्ट्स पर मैच देखने को कह रहे हैं. लेकिन खुद फोटो शेयर कर दी जियो सिनेमा की.

वीडियो: यशस्वी जयसवाल के शतक पर फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर मौज़ कर दी!

Advertisement