The Lallantop

ओलंपिक्स गोल्ड से वर्ल्ड कप विजय तक... विराट की दो सेंचुरीज के बीच कितना कुछ बदल गया!

विराट ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 53 बॉल में शतक लगाया.

Advertisement
post-main-image
सेंचुरी जड़ने के बाद विराट कोहली (AP)

विराट कोहली. इनके शतक का इंतज़ार पूरा देश कर रहा था. और अब ये इंतज़ार पूरा हो गया है. इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच हुए सुपर फोर मुकाबले में विराट ने 53 बॉल में सेंचुरी लगाई. ये कोहली का T20 इंटरनेशनल्स में पहला शतक था. कोहली ने 61 बॉल में 122 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और छह छक्के लगाए. इंडिया ने पहले बैटिंग की और बोर्ड पर 212 रन टांग दिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कोहली ने अपनी पारी मे शानदार शॉट्स खेले. इस पारी से कोहली ने फ़ैन्स को बताया कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त. इससे इंडियन टीम को T20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा बूस्ट भी मिला है. विराट ने अपनी सेंचुरी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को डेडिकेट की. विराट की सेंचुरी 1000 से भी ज्यादा दिन के बाद आई है. इस बीच दुनिया भर में बहुत कुछ बदल गया है. और अब, जबकि किंग ने सेंचुरी मार ही दी है, तो हमने सोचा कि एक छोटा सा रिवाइंड मार लें.

# Indian Cricket

पहले क्रिकेट की ही बात कर लेते हैं. दिनेश कार्तिक, जो आखिरी बार इंडिया की जर्सी में 2019 में नज़र आए थे, उन्होंने इंग्लैंड सीरीज़ में कॉमेंट्री की और उसके बाद एक शानदार IPL सीजन के बाद इंडियन टीम में वापसी की. किंग कोहली अब किसी भी फॉर्मेट में इंडिया के कप्तान नहीं रहे.

Advertisement

इसके अलावा इस दौरान इंडिया को रोहित शर्मा के अलावा ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के रूप में कई कप्तान भी मिल चुके हैं. IPL में दो नई टीम्स बन चुकी हैं, और उनमें से एक ने टाइटल भी जीत लिया. एमएस धोनी, इंडिया के सबसे सफल कैप्टंस में से एक ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली BCCI के अध्यक्ष बन गए हैं और राहुल द्रविड़ अब टीम के हेड कोच हैं.

# Global Changes

अब दुनिया की बात. अव्वल तो ये कि पूरी दुनिया ने कोविड को झेला, और अब धीरे-धीरे उसके चंगुल से बाहर निकल रही है. ब्रिटेन में बॉरिस जॉनसन की सरकार गिर चुकी है, और लिज़ ट्रस ने उनकी जगह ले ली है. यूएस में भी डोनाल्ड ट्रंप को हराकर वापस डेमोक्रेट्स ने सरकार बना ली है. यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हो चुका है. 'ब्लैक लाइव्स मूवमेंट' ने पूरी दुनिया में रंगभेद के खिलाफ एक बार फिर आवाज़ उठाई. अफ़ग़ानिस्तान में 20 साल बाद तालिबान ने एक बार फिर कब्जा कर लिया.

# Indian Sports

अब वापस स्पोर्ट्स की ओर चलते हैं. इंडिया ने ओलंपिक्स में एथलेटिक्स का गोल्ड मेडल जीत लिया. नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा. पीवी सिंधु एक और ओलंपिक्स मेडल जीतकर लगातार दो ओलंपिक्स मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. इंडिया ने 2022 में थॉमस कप जीत बैडमिंटन का वर्ल्ड कप जीत लिया. इंडियन हॉकी टीम ने दशकों के बाद ओलंपिक्स मेडल जीता.

Advertisement

इसके अलावा भी दुनिया में जाने कितनी चीजें हुईं. लेकिन सब हम ही बता देंगे तो मज़ा नहीं आएगा. कुछ आप भी खोजिए और कमेंट्स में हमें बताइए.

विराट कोहली के चक्कर में ये खिलाड़ी बड़ा गंदा ट्रोल हो गया

Advertisement