वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा. एक मिस्ट्री स्पिनर. और दूसरा तेज तर्रार ओपनर. लेकिन वरुण और अभिषेक ने T20 World Cup के अहम सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ (India vs West Indies) बड़ी गलतियां कर दीं. ऐसी गलती जो इंडियन टीम के लिए काफी महंगी साबित हो सकती है.
वरुण और अभिषेक की ये गलतियां, सेमीफाइनल से बाहर करा सकती हैं!
वरुण ने तीसरे ओवर में गलत एंड पर थ्रो कर दिया. अगर थ्रो कीपर के एंड पर किया गया होता तो रॉस्टन चेस को सीधे पवेलियन जाना पड़ता.


मैच में टॉस जीतकर इंडियन टीम ने बॉलिंग चुनी. अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने पहले दो ओवरों में सधी हुई बॉलिंग की. दो ओवरों के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 13 रन था. टीम का कोई विकेट नहीं गिरा था.
वरुण की बड़ी गलतीतीसरा ओवर कराने आए अर्शदीप. ओवर की दूसरी बॉल पर रॉस्टन चेस ने कवर्स में शॉट खेला. वहां खड़े वरुण चक्रवर्ती ने बॉल को कट किया. तभी चेस रन के लिए दौड़ गए. लेकिन दूसरे एंड पर शे होप बॉल को देख रहे थे. होप आधी पिच पर खड़े थे. लेकिन वरुण ने गलत एंड पर थ्रो कर दिया. अगर थ्रो कीपर के एंड पर किया गया होता तो चेस को सीधे पवेलियन जाना होता. उस वक्त वो सिर्फ एक रन बनाकर खेल रहे थे.
वेस्टइंडीज ने 4 ओवरों में 28 रन बना लिए थे. पांचवां ओवर जसप्रीत बुमराह कराने आए. वो उनका पहला ओवर था. चौथी बॉल पर रॉस्टन चेस ने चौका जड़ा. पांचवीं गेंद बुमराह ने स्लोअर डाली. और चेस फंस गए. बॉल एक्स्ट्रा कवर के ऊपर खड़ी हो गई. लेकिन वहां खड़े अभिषेक शर्मा कैच नहीं कर पाए. उन्होंने आसान सा कैच गिरा दिया. रॉस्टन चेस इस वक्त 14 रन के स्कोर पर थे.
वेस्टइंडीज की टीम ने इस अहम सुपर-8 मैच में काफी अच्छी शुरुआत की. पहले 6 ओवर टीम ने 45 रन बना लिए थे. वो भी बिना कोई विकेट खोए.
अब देखना होगा कि वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा की ये गलतियां इंडियन टीम को कितनी महंगी पड़ती हैं. इस मैच में जीत दोनों टीमों के लिए जरूरी है. जो टीम ये मैच हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. मैच जीतने वाली टीम इंग्लैंड से सेमीफाइनल मैच खेलेगी. ये मैच 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा.
वीडियो: अभिषेक शर्मा के बारे में वरुण और अर्शदीप ने क्या बता दिया?












.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)




