The Lallantop

USA नॉकआउट स्टेज में पहुंचा, 96 साल बाद FIFA वर्ल्ड कप में जीते बैक-टू-बैक 2 मैच

USA की टीम FIFA वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई है. अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर 'राउंड आफ 32' में जगह बनाई. 1929 के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार 2 मैच जीते हैं.

Advertisement
post-main-image
USA की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में पहुंची. (Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका ने 20 जून को सिएटल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है।
  • अमेरिका की लगातार दो मैच जीतने की वजह 96 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में टीम की बेहतर आक्रामक रणनीति और डिफेंस रही है।
  • अगले मुकाबले में अमेरिका को ग्रुप D में टॉप पर रहने के लिए तुर्किये के खिलाफ ड्रॉ या पराग्वे के मुकाबले तुर्किये की हार आवश्यक होगी।

अमेरिका (USA) FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में पहुंच गया है. USA को-होस्ट मेक्सिको के बाद नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाला दूसरा देश है. 20 जून को सिएटल स्टेडियम में हुए मुकाबले में अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया. अमेरिका की टीम ने 96 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में लगातार 2 मैच जीते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मैच में हराया

USA ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में अटैकिंग स्ट्रेटजी अपनाई. उसने ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा. अमेरिका को पहला गोल करने में सिर्फ 11 मिनट का वक्त लगा. अमेरिका के फोलारिन बालोगुन ऑस्ट्रेलियाई बैकलाइन को पार करके पेनाल्टी एरिया में घुसे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्गेस शॉट का बचाव करते हुए अपने ही खिलाफ गोल कर बैठे. अमेरिका को 11वें मिनट में 1-0 की बढ़त मिल गई.

ऑस्ट्रेलिया शुरुआती गोल खाने के बाद, वापसी के लिए जूझता रहा. लेकिन, वह अमेरिका के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सका. पहले हाफ में 2 मिनट का खेल बाकी था. USA ने फिर हमला बोला. मैच के 43वें मिनट में सर्जिनो डेस्ट ने शानदार शॉट मारा. लेकिन, उनका यह शॉट गोल पोस्ट में नहीं पहुंचा. लेकिन, सर्जिनो की कोशिश को एलेक्स फ्रीमैन ने हेडर मारकर नाकाम कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने इस गोल के खिलाफ रिव्यू भी लिया. लेकिन, रेफरी ने इसे गोल करार दिया. USA पहले हाफ में 2-0 से  आगे हो गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL 2027 में दिखेंगे युवराज सिंह, इस टीम के बैटिंग कोच हो सकते हैं!

ऑस्ट्रेलिया पहले हाफ में 0-2 से पिछड़ने के बाद, कमबैक के लिए स्ट्रगल करता रहा. लेकिन, अमेरिका ने उसे वापसी का कोई चांस नहीं दिया. USA के बेहतरीन डिफेंस ने ऑस्ट्रेलिया के हर शॉट को ब्लॉक कर किया. दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ.

96 साल बाद जीते लगातार 2 मैच

ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराने के बाद, USA ‘राउंड ऑफ 32’ यानी नॉकआउट स्टेज में पहुंच गया. साल 1929 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब USA की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में बैक-टू-बैक दो मैच जीते हैं. 13 जून को अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराया था.

Advertisement
ग्रुप D में टॉप पर फिनिश करना चाहेगा अमेरिका

लगातार दो जीत के बाद, USA की टीम ग्रुप D में टॉप पर रहेगी, ऐसा नहीं है. ग्रुप टॉप करने के लिए उसे लास्ट मैच में तुर्किये के खिलाफ ड्रॉ कराना होगा, या फिर पराग्वे के खिलाफ तुर्किये हार जाए. 26 जून को USA की टीम तुर्किये के खिलाफ ग्रुप स्टेज का लास्ट मैच खेलेगी. फिलहाल, 6 पॉइंट्स के साथ अमेरिका ग्रुप D में टॉप पर है.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement