The Lallantop

रहाणे की मानें तो UAE में गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी से भी अहम क्या होने वाला है?

रहाणे ने बताया कि पिच कैसा खेल दिखाने वाली है.

Advertisement
post-main-image
भारत – पाक में बाहरी बातों पर फोकस ना करना. (फोटो – पीटीआई, एपी)
24 अक्टूबर. रविवार का दिन. T20 विश्वकप का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला. भारत और पाकिस्तान. करीबन दो साल के बाद दोनों टीमें मैदान पर एक दूसरे का आमना-सामना करने के लिए तैयार है. इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं लेकिन भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार अजिंक्य रहाणे का मानना है कि खिलाड़ियों के साथ-साथ टॉस की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है. इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव सलाम क्रिकेट में यूएई की पिच पर ड्यू फैक्टर के बारे में बात करते हुए अजिंक्य रहाणे ने कहा,
''IPL के शुरुआती दौर में ड्यू फैक्टर का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा था. लेकिन टूर्नामेंट के अंतिम मैचों में यूएई के बदलते मौसम ने असर दिखाया. आखिर के मैचों में इसका ज्यादा असर पड़ा, खासकर की शारजाह में, जहां ड्यू की वजह से टॉस बेहद जरुरी हो गया.''
IPL के अनुभव के आधार पर यूएई की पिच पर शॉट लगाने की बात करते हुए रहाणे बोले,
''यूएई की स्लो विकेटों पर गेंद की ग्रिप बनेगी. बल्लेबाजों को स्कोरिंग शॉट लगाने में दिक्कत हुई है लेकिन ड्यू के कारण इसमें थोड़ा बदलाव हुआ है. ड्यू फैक्टर की वजह से टॉस काफी अहम रहने वाला है.’
रहाणे ने भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत को याद दिलाते हुए कहा,
''हमारे लिए हर विश्व कप महत्वपूर्ण है. एक खिलाड़ी के तौर पर यह मायने रखता है कि हम टूर्नामेंट में कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं. हमें अपनी 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीत और अन्य ICC टूर्नामेंट में अपने रिकॉर्ड पर गर्व होना चाहिए. हां, विश्व कप जीतना एक सपना है और जब हम नहीं जीतते तो निराश हो जाते हैं. इस विश्व कप में भी मुझे यकीन है कि टूर्नामेंट को कैसे जीता जाए, इस पर ध्यान दिया जाएगा, ना कि इस बारे में सोचा जाएगा कि निकट भविष्य में क्या होगा.''
अजिंक्य रहाणे ने T20 विश्वकप में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर भी बात की. उन्होंने भारतीय टीम को बाहर के शोर पर ध्यान ना देने का मैसेज दिया है. उन्होंने कहा,
'अपना सर्वश्रेष्ठ दें और मैदान के बाहर क्या चल रहा है उसकी चिंता ना करें. इस बारे में नहीं सोचना है कि लोग क्या बात कर रहे हैं. मैं इस ड्रेसिंग रुम का हिस्सा रह चुका हूं इसलिए जानता हूं कि मैदान के बाहर क्या होता है.'
बतातें चलें कि T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं. दुबई के स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. रविवार 24 अक्टूबर को पहले मैच के बाद भारत, अफगानिस्तान, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड और नामीबिया से मुकाबले खेलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement