The Lallantop

6 रन बनाकर रन आउट होने वाले पंत ने हार्दिक को अंगूठा क्यों दिखाया?

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए.

Advertisement
post-main-image
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच (फोटो- आज तक)

गुरुवार, 10 नवंबर टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का दूसरा सेमीफाइनल. एडिलेड ओवल के मैदान पर भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) मैच. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को बल्लेबाजी करने को कहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच के आखिरी ओवर में एक गजब खेल देखने को मिला. भारत की तरफ से ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या की जोड़ी मैदान पर थी. पंड्या अपने रंग में खेल रहे थे. क्रिस जॉर्डन 20वां ओवर कर रहे थे. 

जॉर्डन ने ओवर की तीसरी गेंद सटीक यॉर्कर कराई.  पंत ने ब्लॉक किया. लेकिन पंत के बल्ले और गेंद की कोई संपर्क नहीं हुआ. दूसरे छोर पर पंड्या रन लेने के लिए दौड़े. लेकिन पंत चार गेंदे खेलकर छह रन बनाकर रन आउट हो गए. लेकिन लगता है कि पंत को आउट होने का कोई मलाल नहीं था. वह पंड्या को थंब्स अप देकर गए.

Advertisement

क्यों? दरअसल मैच का आखिरी ओवर चल रहा था. पहली दो गेंदों पर एक-एक रन बने. दूसरे छोर पर मौजूद पंड्या अच्छा खेल रहे थे. 18वें ओवर में जब जॉर्डन आए थे तो पंड्या ने उनको तोड़ा था, तो पंड्या को स्ट्राइक लेनी थी. तो वो दौड़ पड़े. ये देखकर पंत ने अपना विकेट एक तरह से दान कर दिया. पंड्या को स्ट्राइक देने के लिए पंत अपनी क्रीज छोड़कर दौड़ पड़े. लेकिन वो रन आउट हो गए. मैच के उस मोड़ पर पंड्या का स्ट्राइक पर होना जरूरी था. पंत रन आउट होने के बाद भी खुश थे. पंड्या ने अगली गेंद पर जॉर्डन को छक्का मारकर इस खुशी को और बढ़ा दिया.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए. भारत की तरफ से हार्दिक ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए. वहीं विराट कोहली ने 40 गेंदों पर 50 रन का स्कोर बनाया.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल 13 नवंबर को होना है. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी जगह फाइनल के लिए पक्की कर ली है. भारत और इंग्लैंड मैच में जीतने वाली टीम पाकिस्तान से फाइनल में भिड़ेगी.

Advertisement

वीडियो- पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचते ही बोला, इंडिया के खिलाफ खेलना चाहूंगा!

Advertisement