The Lallantop

पाकिस्तान को हराने वाली टीम को नीदरलैंड्स ने धूल चटा दी

T20 वर्ल्ड कप में हुआ उलटफेर.

Advertisement
post-main-image
नीदरलैंड्स को मिली टूर्नामेंट की पहली जीत (AP)

T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) अब बेहद रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. बुधवार, 2 नवंबर को खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम ने जिम्बाब्वे को हरा दिया. नीदरलैंड्स ने इस मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की. जो कि इस टूर्नामेंट में उनकी पहली जीत भी है.

पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 19.2 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में नीदरलैंड्स ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस हार के बाद जिम्बाब्वे की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी. इस जीत के बाद नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स काफी खुश नजर आए और उन्होंने मैक्स ओडाउड की जमकर तारीफ की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Scott Edwards ने जताई खुशी

एडवर्ड्स के मुताबिक टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, जिस वजह से उन्हें इस मैच में जीत हासिल हुई. उन्होंने कहा,

‘मैच जीतकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. सुपर 12 में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन हम मैच जीतने आए थे. इस मैच में गेंदबाज़ों ने अच्छा काम किया और हमारे टॉप-4 बल्लेबाजों ने हमें लक्ष्य के क़रीब पहुंचाया. मैक्स ओडाउड पिछले चार-पांच वर्षों से बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं.’

Advertisement
# NED vs BAN मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. हालांकि उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम ने 20 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए. जिसके बाद शॉन विलियम्स और सिकंदर रजा ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 68 रन के स्कोर पर टीम को विलियम्स के तौर पर चौथा झटका लगा.

जिसके थोड़ी देर बाद मिल्टन सुंबा और सिकंदर रजा भी पविलियन लौट गए. रजा के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की पारी संभल नहीं पाई. और पूरी टीम 117 रन बनाकर आउट हो गई. रजा ने सबसे ज्यादा 24 गेंद पर 40 रन की पारी खेली. वहीं विलियम्स 28 रन बनाकर आउट हुए. नीदरलैंड्स के लिए वैन मीकरन ने 29 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पविलियन भेजा.

जवाब में खेलने उतरी नीदरलैंड्स को 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा. जब मायबर्ग आठ रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मैक्स ओडाउड और टॉम कूपर ने मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया. 90 के स्कोर पर कूपर के आउट होने के बाद टीम की पारी थोड़ी लड़खड़ाई लेकिन डलीडे ने नाबाद 12 रन की पारी खेल टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी.

ऋषभ पंत को अब टीम इंडिया में वापस आ जाना चाहिए

Advertisement
Advertisement