'सबसे अच्छी बात जो रिज़वान ने की. माशाल्लाह उसने ग्राउंड में खड़े होकर नमाज़ पढ़ी. हिंदुओं के बीच में खड़े होकर. और वह मेरे लिए बहुत-बहुत स्पेशल चीज थी.'"Rizwan offered Namaz during #INDvPAK match in middle of Hindus was most satisfying thing Mashallah, even more than his batting"
पाकिस्तान की जीत के बाद वक़ार यूनुस ने बहुत बेहूदी बात कह दी!
रिज़वान का खेल ना दिखा, ये दिख गया.
Advertisement

Waqar Younis के बयान से कई पूर्व क्रिकेटर भी हुए आहत
पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्डकप मैच में टीम इंडिया की 10 विकेट से हार हर भारतीय क्रिकेट फैन को चुभ रही है. लेकिन फिर भी इस मैच में बहुत से ऐसे पल दिखे जिन्होंने फै़न्स को बताया कि क्रिकेट सही में एक जेंट्लमेन्स गेम है. विराट कोहली का रिज़वान के कंधे पर हाथ रखना हो. या फिर मैच के बाद एमएस धोनी का पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करना. लेकिन फिर भी दोनों मुल्कों में ऐसे लोग हैं जो खेल के मैदान से बाहर, इस मैच को मैदान पर प्रदर्शन के अलावा बाकी चीज़ों से तोलने लगते हैं. इन्हीं लोगों में शामिल होते हुए पाकिस्तान के पूर्व पेसर और लेजेंडरी क्रिकेटर वकास यूनुस ने धर्म को बीच में लाकर एक बेहूदा बयान दे दिया है. वकार यूनुस ने कहा है कि रिज़वान ने मैदान में खड़े होकर, हिन्दुओं के बीच में नमाज़ पढ़ी और यह बेहद खास है. उन्होंने कहा,
ये पूरी घटना भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान हुई. मैदान पर भारतीय पारी के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक लिया गया. इस दौरान विराट कोहली, ऋषभ पंत क्रीज़ पर मौजूद थे. तभी विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान मैदान पर बैठे और नमाज़ अदा करने लगे. रिज़वान के ऐसा करने से मैच में कोई खलाल नहीं पड़ा. क्योंकि उन्होंने ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान किसी को परेशान किए बिना अपना काम निपटा लिया. लेकिन समस्या उस सोच से है जो वकार यूनुस ने ज़ाहिर की है. उन्हें लगता है कि खेल से बेहतर रिज़वान का मैदान पर नमाज़ अदा करना था. नमाज़ के अलावा मोहम्मद रिज़वान ने मैच में क्या किया ये भी बता देते हैं. उन्होंने एक कैच पकड़ा और 79 रनों की नॉट-आउट पारी खेली. जिसने पाकिस्तान को ये मैच जिताया. अपने मुल्क के लिए लगभग 350 मुकाबले खेलने वाले वकार यूनुस को अपने इस बयान पर फिर से विचार करना चाहिए. क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल के मैदान पर किसी खिलाड़ी का बेहतर प्रदर्शन ज़्यादा मायने रखता है या फिर खेल से अलग कोई और काम करना.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)




.webp?width=120)