केएल राहुल (KL Rahul). क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा की भाषा में कहें तो कमाल लाजवाब राहुल. केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में दिखाया कि वो कितने कमाल के खिलाड़ी हैं. वर्ल्ड कप में अब तक आउट ऑफ फॉर्म रहे राहुल इस मैच में आखिरकार लय में वापस लौटे. और ऐसा लौटे कि बांग्लादेश के बोलर्स की जमकर पिटाई कर दी.
राहुल ने 32 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे. इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 156 का रहा. राहुल जब आउट हुए तो भारत का स्कोर 9.2 ओवर में दो विकेट पर 78 था, जिसमें से 50 रन अकेले राहुल के थे. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कोहली के साथ 37 गेंदों में महत्वपूर्ण 67 रनों की साझेदारी की. अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद राहुल ने अपने प्रदर्शन को लेकर खुशी जाहिर की.
बांग्लादेश को कूटने वाले राहुल ने बताया, किसके लिए अच्छा करना चाहते थे!
आलोचकों को चुप करा गए राहुल?
.webp?width=360)

केएल राहुल के मुताबिक वो सब कुछ अच्छा कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद भी वो बड़ा स्कोर बनाने से चूक जा रहे थे. उन्होंने कहा,
‘यह थोड़ा मिला जुला अनुभव रहा है. मैंने ऑस्ट्रेलिया आने से पहले कुछ अच्छी पारियां खेली थी. प्रैक्टिस मैच भी मैंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन पहले तीन गेम मेरे अनुकूल नहीं रहे. हालांकि इसके बाद भी मैं कॉन्फिडेंट था. एक बल्लेबाज के तौर पर आप जानते हैं कि आप कब अच्छा खेल रहे हैं. मैं बहुत कुछ सही कर रहा था, मैं गेंद को अच्छी तरह देख रहा था इसलिए चूकने की चिंता नहीं थी. आप देश के लिए अच्छा करना चाहते हैं, और मैं भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित था. इसलिए मैं अच्छी पारी खेलकर ख़ुश हूं.’
पहले तीन मैच में फ्लॉप रहने के बाद राहुल की टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे. जिसके बावजूद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने उनका बचाव करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण प्लेयर बताया था. उन्होंने मैच से पहले कहा था,
‘हमें कोई भी कन्फ्यूजन नहीं है कि हमारे लिए कौन ओपन करेगा. हमें पता है कि केएल राहुल मैच में कितना प्रभाव डाल सकते हैं. केएल राहुल एक शानदार खिलाड़ी हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह दमदार वापसी करेंगे. इस तरह की कंडीशन दुनियाभर के ओपनर्स के लिए चिंता का विषय रही हैं. लेकिन हमें मालूम है कि राहुल हमारे लिए कितने अहम प्लेयर हैं.’
राहुल की बात करें तो अब तक T20 विश्व कप में राहुल का बल्ला खामोश था. इस फिफ्टी से पहले अपनी तीन पारियों में उन्होंने सिर्फ 22 रन बनाए थे. राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ़ चार, नीदरलैंड्स के खिलाफ़ नौ और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी महज नौ रन ही बनाए थे. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ़ शानदार पारी खेल उन्होंने दिखाया कि वो टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण प्लेयर हैं.
टीम इंडिया के एलान पर खिलाड़ियों का गुस्सा इस वजह से निकल रहा है












.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)



