The Lallantop

सूर्या ने बता दिया कैसे इतनी आसानी से खेल लेते हैं 360 डिग्री!

ये है सूर्या का राज़.

Advertisement
post-main-image
सूर्या मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने के लिए मशहूर हैं (पीटीआई फोटो)

कह सकता हूं कि ये मेरी बेस्ट T20 पारी थी. जी हां, सूर्यकुमार यादव ने बता दिया है कि वह गुजरात के खिलाफ़ मारी गई सेंचुरी पर क्या सोचते हैं. सूर्या की ये पारी सच में कमाल थी. तभी तो पूरी दुनिया उनकी तारीफ़ कर रही है. सूर्या ने सिर्फ़ 49 गेंदों पर 103 रन बनाए. और पक्का किया कि मुंबई का टोटल 200 के पार जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. इस अवॉर्ड को लेने के बाद उन्होंने संजय मांजरेकर के साथ बात की. और कहा,

'कह सकता हूं कि ये मेरी बेस्ट T20 पारी थी. सबसे जरूरी ये था कि हमने पहले बैटिंग की. मैच से पहले टीम मीटिंग में हमने तय किया था कि हम वैसी ही बैटिंग करेंगे जैसी हम 200 प्लस की चेज में करते हैं. 7-8 ओवर के बाद ही मैदान पर बहुत सारी ओस आ रही थी.

मैदान का एक हिस्सा 75-80 मीटर लंबा है. इसलिए मैंने थर्ड मैन के ऊपर से स्कूप करने और स्क्वॉयर लेग के ऊपर से फ्लिक करने के लिए तैयारी कर रखी थी. मैं स्ट्रेट बाउंड्री की ओर खेलने के बारे में नहीं सोच रहा था.'

Advertisement

सूर्या से इस बातचीत में उनके 360 डिग्री गेम पर भी सवाल हुआ. जवाब में उन्होंने कहा,

'इसके पीछे बहुत सारी प्रैक्टिस है, इसलिए जब मैं बैटिंग के लिए पहुंचता हूं, तो मेरे दिमाग में चीजें एकदम साफ रहती हैं.'

सूर्या पिछले कुछ मैचेज से मुंबई के लिए स्टार बने हुए हैं. टीम के पिछले मैच में भी उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था. इस मैच में सूर्या ने RCB के खिलाफ़ सिर्फ़ 35 गेंदों में 83 रन बनाए थे. इस मैच में मुंबई 200 रन का पीछा कर रही थी.

Advertisement

सूर्या की इस पारी की बदौलत इन लोगों ने 16.3 ओवर्स में ही मैच अपने नाम कर लिया. बात मुंबई बनाम गुजरात मैच की करें तो हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता. पहले बोलिंग का फैसला किया. और उनका ये फैसला शुरू से ही गलत साबित होता दिखा.

ईशान किशन और रोहित शर्मा ने मुंबई को ताबड़तोड़ शुरुआत दी. पावरप्ले में टीम ने 61 रन बना डाले. हालांकि पावरप्ले के बाद अगले ही ओवर में टीम के दोनों ओपनर्स आउट हो गए. लेकिन इसके बाद नंबर तीन पर आए सूर्या ने तूफान मचा दिया.

उन्होंने शुरू में थोड़ा स्लो बैटिंग की. लेकिन पचासे के बाद उन्होंने एकाएक टॉप गियर लगा दिया. और फिर गुजरात के सारे बोलर्स को कूटा. 32 गेंदों पर पचासा पूरा करने वाले सूर्या ने अगली 17 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया. अंत में वह 49 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे. सूर्या ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का मार अपनी सेंचुरी पूरी की.

वीडियो: विराट कोहली से झगड़े के बाद नवीन उल हक ने पहली बार इंटरव्यू में क्या कह दिया?

Advertisement