T20 विश्वकप 2022 में भारत हारकर बाहर हो गया है. ऐसे में कुछ सवाल टीम के खिलाड़ियों पर उठ रहे हैं तो कुछ टीम मैनेजमेंट पर. भारत की हार पर हर किसी का अपना टेक है. किसी का कहना है कि खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं थे, किसी ने कहा वर्कलोड मैनेजमेंट सही नहीं रहा, कोई कह रहा है खिलाड़ियों की फॉर्म और टीम सेलेक्शन खराब था.
गावस्कर ने IPL का नाम लेकर वर्कलोड की गुहार लगाने वाले खिलाड़ियों को लगाई फटकार!
सुनील गावस्कर ने कहा, फीस काटो.
.webp?width=360)

इन सब बातों के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने खिलाड़ियों को कड़ी फटकार लगाई है. गावस्कर का कहना है कि अगर हमारे खिलाड़ी T20 फॉर्मेट में चार ओवर भी नहीं फेंक सकते तो फिर काम नहीं चलेगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि IPL के लिए खिलाड़ी तैयार हैं लेकिन देश के लिए खेलने में समस्या हो जाती है.
गावस्कर ने आज तक से बात करते हुए कहा,
'अगर आपको मल्टी नेशन टूर्नामेंट जीतना है, तो टीम में ज़्यादा बदलाव नहीं होने चाहिए. जब आप वर्कलोड करते रहेंगे, तब कैसे चलेगा. चार ओवर फेंकने में भी आपको वर्कलोड याद आता है. तब आपका रिदम कैसे बनेगा. वर्कलोड शब्द को भारतीय टीम की डिक्शनरी से निकाल देना चाहिए.'
उन्होंने टीम में बदलावों के सवाल पर कहा,
'बदलाव होंगे. जब आप वर्ल्डकप में जीत नहीं सकते, तो बदलाव होंगे. हमने भी देखा है कि जो न्यूज़ीलैंड के लिए टीम जा रही है, उसमे बदलाव हुए हैं. औऱ ये जो वर्कलोड-वर्कलोड की बातें चलती हैं, कीर्ति और मदन ने सही कहा कि वर्कलोड सिर्फ भारत के लिए खेलने के लिए क्यों होता है?'
गावस्कर ने IPL का ज़िक्र करते हुए कहा,
'आप IPL खेलते हैं, पूरा सीज़न खेलते हैं, वहां आप ट्रेवलिंग करते हैं. सिर्फ पिछला IPL चार सेंटर्स में हुआ था, बाकी सब जगह आप इधर-उधर दौड़ते रहे हैं. वहां पर आपको थकान नहीं होती? वहां वर्कलोड नहीं होता. सिर्फ जब भारत के लिए खेलना होता है, वो भी तब जब आप नॉन ग्लैमरस देशों में जाते हैं, तब आपका वर्कलोड बन जाता है. ये बात बिल्कुल गलत है.'
गावस्कर ने आगे कहा,
'वर्कलोड और फिटनेस साथ में नहीं हो सकते. अगर आप फिट हैं तो वर्कलोड का सवाल कहां आया. हम मराठी में कहते हैं कि थोड़ा लाड करते हैं, वो थोड़ा कम करें. हम आपको टीम में ले रहे हैं, हम आपको काफी रिटेनर फीस भी दे रहे हैं. अगर आप वर्कलोड की वजह से खेल नहीं रहे, फिर रिटेनर फीस भी निकाल दें.'
गावस्कर ने बेहद कठोरता से कहा,
'अगर आप मैच नहीं खेलेंगे तो आपकी रिटेनर फीस काट ली जानी चाहिए. फिर बहुत सारे लोग वर्कलोड भूलकर खेलने आएंगे. IPL शुरू होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट की बॉडी है FICA (फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर्स). उन्होंने कहा था, वर्कलोड...वर्कलोड...वर्कलोड. लेकिन जब IPL आया तो सारे प्लेयर्स IPL खेलने के लिए वर्कलोड भूल गए. लेकिन अब आपको अपने प्लेयर्स को मैसेज भेजना होगा.'
सुनील गावस्कर की बातें चुभने वाली हैं. लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट और सेलेक्शन कमेटी को अब मुश्किल फैसले लेने होंगे.
T20 वर्ल्डकप फाइनल में बारिश के खतरे पर ICC ने क्या किया?













.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



