The Lallantop

धोनी को चार बार चैम्पियन बनाने वाले ने बताया, भारत को वर्ल्डकप जीतना है तो क्या करना होगा!

राहुल द्रविड़ की राय सुनी?

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा और विराट कोहली (File photo)

इंडियन टीम जैसे ही T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई, फ़ैन्स और एक्सपर्ट्स एक सुर में कहने लगे, इंडियन प्लेयर्स को दूसरी T20 लीग्स में खेलने दिया जाना चाहिए. इससे उनकी कंडीशन्स की समझ बेहतर होगी और वो और बेहतर खेल पाएंगे. सेमीफाइनल में मिली हार के बाद चार बार IPL जीतने वाले कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी लीग्स में ना खेलने पर बयान दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पूर्व किवी कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग, लंबे समय से IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे हैं. उन्होंने कहा है कि इंडिया को अपने प्लेयर्स को उन देशों की लीग्स में खेलने देना चाहिए. जहां अगला T20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. ESPN क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा वो बोले -

‘आप जब कॉमेंटेटर्स को एलेक्स हेल्स के एडिलेड में खेलने पर बात करते हुए सुनते हैं, तब आप सोचते हैं कि इस बात पर ध्यान देना चाहिए. जो प्लेयर्स दुनिया भर की लीग्स में खेलते हैं, वो बहुत ज़रूरी अनुभव कमा रहे हैं. वो उन कंडीशन्स में ज्यादा आसानी से ढल जाते हैं.’

Advertisement

2024 का T20 वर्ल्ड कप वेस्ट इंडीज और अमेरिका में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट की तैयारियों पर बात करते हुए फ्लेमिंग ने कहा -

‘आप CPL (कैरेबियन प्रीमियर लीग) देखिए. उसकी अहमियत और बढ़ जाती है क्योंकि अगला वर्ल्ड कप कैरेबियाई महाद्वीप में खेला जाना है. आपको अपने प्लेयर्स को वहां भेजना चाहिए, जिससे वो कंडीशन्स को बेहतर समझ सकें. इससे एक एडवान्टेज मिलता है. युवा प्लेयर्स को और ज्यादा भेजना चाहिए. (जॉनी) बेयरस्टो इस बात का अच्छा उदाहरण हैं. आप और बेहतर प्लेयर बन सकते हैं, क्योंकि आप इन कंडीशन्स से सीखते हैं.’

फ्लेमिंग ने आगे कहा -

Advertisement

‘दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में क्रिकेट दूसरे तरीके से खेला जाता है. अगर आप नई जगह खेलते हैं, तो वो आपका फोन चार्ज करने जैसा होता है. आप जितनी बार चार्ज में लगाते हैं, आप अपग्रेड करते हैं, और आपको एक नया औजार मिल जाता है.’

स्टीफन फ्लेमिंग के अलावा टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद इस चीज़ पर जवाब दिया था. द्रविड़ ने इस मुद्दे पर कहा था -

‘हमारे कई प्लेयर्स को सीज़न के बीच में दूसरी लीग्स में खेलने के लिए कहा जाता है. हमने देखा है इस चीज़ ने वेस्ट इंडीज के साथ क्या किया है. मैं नहीं चाहता इंडियन क्रिकेट भी उसी रास्ते पर जाए. इससे रणजी ट्रॉफी और टेस्ट क्रिकेट पर असर पड़ेगा.’

द्रविड़ के बयान से ये तो साफ है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट फिलहाल के लिए ऐसा बड़ा कदम नहीं उठाने वाला. 

BCCI के नियमों के अनुसार इंडियन प्लेयर्स काउंटी क्रिकेट और रॉयल लंदन वनडे कप में हिस्सा ले सकते हैं. ये दोनों टूर्नामेंट इंग्लैंड में होते हैं. T20 लीग्स की बात करें तो भारतीय पुरुष टीम IPL के अलावा दुनिया की किसी भी लीग का हिस्सा नहीं बन सकती. 

अब ये प्रश्न इसलिए ज्यादा उठ रहा है. क्योंकि विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को छोड़ बाकी भारतीय बल्लेबाज़ ऑस्ट्रेलिया की कंडीशंस में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स ने लगातार बिग बैश लीग खेली है, जिससे उन्हें इस T20 वर्ल्ड कप में फायदा मिला है. ये देखते हुए इंडिया की हार के बाद ये मुद्दा लगातार मीडिया और सोशल मीडिया में उठाया जा रहा है.

गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इंडियन क्रिकेट टीम पर क्या कहा?

Advertisement