T20 World Cup में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच सबसे ज्यादा भारतीय टीम और भारतीय फैन्स के लिए खुशी लेकर आया. साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया. और सेमीफाइनल में अपनी जगह बुक कर ली. अब ये साफ है कि भारत का सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन अब खुद के हाथों में ही है. टीम को नेट रन रेट की टेंशन नहीं करनी होगी.
'साउथ अफ्रीका की जय हो!' वेस्टइंडीज की कुटाई देखकर हर भारतीय यही कहेगा
वेस्टइंडीज की हार से भारत के लिए नेट रन रेट (NRR) की टेंशन भी खत्म हो गई है. अब भारत को NRR की कोई फिक्र नहीं होगी. अगर वो दोनों मैच जीतता है तो पॉइंट्स के आधार पर ही सेमीफाइनल में चला जाएगा.


साउथ अफ्रीका की इस जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है. टीम को अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे. अगर भारत दोनों मैच जीतता है तो उसके 4 पॉइंट हो जाएंगे. इस स्थिति में वेस्टइंडीज के 2 पॉइंट ही रहेंगे. और वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
वेस्टइंडीज की हार से भारत के लिए नेट रन रेट (NRR) की टेंशन भी खत्म हो गई है. अब भारत को NRR की कोई फिक्र नहीं होगी. अगर वो दोनों मैच जीतता है तो पॉइंट्स के आधार पर ही सेमीफाइनल में चला जाएगा.
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम एक वक्त 10वें ओवर की दूसरी गेंद तक 7 विकेट खो चुकी थी. टीम का स्कोर मात्र 83 रन था. लग रहा था कि मैच एकतरफा हो जाएगा. लेकिन इसके बाद बैटिंग करने आए जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने टीम को 176 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया.
जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने 8वें विकेट के लिए 57 गेंद पर 89 रन जोड़े. होल्डर ने 31 गेंद में 49 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. वहीं उनका साथी रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंदों में 52 रनों की शानदार इनिंग्स खेली. उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के मारे.
साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी नगीदी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. केशव महाराज और मार्को यानसन को कोई भी सफलता नहीं मिली.
177 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने तेज शुरुआत की. मार्करम और डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 95 रन जोड़ दिए. डिकॉक ने 24 गेंद में 47 रनों की पारी खेली. लेकिन सबसे अहम पारी आई कप्तान मार्करम के बल्ले से. उन्होंने 46 गेंद में 82 रन बनाए, और आखिर तक नॉट आउट रहे.
वहीं रयान रिकलटन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेज को एकमात्र विकेट मिला.
वीडियो: T20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह लौटे घर, मगर क्यों?











.webp?width=275)




.webp?width=120)

