The Lallantop

श्रीलंका से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के ट्वीट पर क्यों भड़की जनता?

मुंबई इंडियंस को ट्वीट करना महंगा पड़ गया है.

Advertisement
post-main-image
मुंबई इंडियंस पर भड़के फैन्स (Twitter)

एशिया कप (Asia cup 2022) में मंगलवार, 6 सितंबर को खेले गए मैच में भारतीय टीम (Indian team) को हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका ने इस मैच में छह विकेट से जीत हासिल की. इस हार के बाद अब टीम इंडिया फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. टीम के इस प्रदर्शन को लेकर फ़ैन्स काफी नाराज़ हैं. और अब इस गुस्से में IPL फ्रैंचाइज़ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी फ़ैन्स के निशाने पर आ गई है.

एशिया कप सुपर फोर में भारत अपने दोनों मैच हार चुका है. भुवनेश्वर कुमार और केएल राहुल समेत टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबको निराश किया है. वहीं पूरे टूर्नामेंट में टीम सेलेक्शन भी काफी खराब रहा है. जिसको लेकर टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी सवालों के घेरे में आ चुके हैं. इसी बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक ऐसा ट्वीट किया गया, जिसको लेकर जनता भड़क गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Mumbai Indians पर उठे सवाल

दरअसल मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशल हैंडल से टीम की हार के बाद एक पोस्ट शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 

‘ऑलमोस्ट देयर, यार’

Advertisement

इस पोस्ट के साथ मुंबई इंडियंस ने एक टीम फोटो शेयर की. जिसमें रोहित शर्मा का आधा चेहरा नजर आ रहा है. बस फिर क्या था, जनता ने इस तस्वीर को देखकर मुंबई इंडियंस पर निशाना साधा दिया. एक ट्विटर यूजर ने मुंबई इंडियंस की पुराने पोस्ट को शेयर किया. ये पोस्ट T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ़ मिली हार के बाद की थी. MI ने उस ट्वीट में सिर्फ विराट कोहली की फोटो लगाई थी.

इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,

‘मुंबई इंडियंस क्या आप भूल गए कि कप्तान कौन है? ये किस तरह का ढोंग (hypocrisy) है.’

एक और यूजर ने लिखा,

Advertisement

‘मैं आपको एक बात कह सकता हूं कि IPL में सबसे बायस्ड फ्रैंचाइज़ मुंबई इंडियंस है. क्योंकि वो हमेशा अपने खिलाड़ियों की गलतियों को कवर करते हैं और जब दोष देने की बात आती है तो उनके दिमाग में सबसे पहले विराट कोहली का नाम आता है, भारत की हर हार का श्रेय विराट कोहली को जाता है.’

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘यह पहली बार नहीं है कि मुंबई इंडियंस ने ऐसा किया है. वो लंबे समय से अपने ढोंग और डबल स्टैंडर्ड के लिए जाने जाते हैं.’

जबकि एक और यूजर ने लिखा,

‘रोहित की फोटो इसलिए नहीं शेयर की गई है क्योंकि वो किसी कोने में चिल्ला रहे होंगे या किसी यंग प्लेयर को डिमोटिवेट कर रहे होंगे.’

अब मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी का इस फोटो को शेयर करने के पीछे क्या मकसद था, वो तो नहीं मालूम. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को जरूर उनका ये ट्वीट नागवार गुजरा है.

रोहित ने बताया किस वजह से हुई पाकिस्तान से हार!

Advertisement