The Lallantop

संजू को नहीं मिला मौका तो फ़ैन्स ने कतर में चल रहे फीफा विश्वकप में क्या कर दिया?

अब कहां पहुंच गए संजू फै़न्स.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन फ़ैन. फोटो: Rajasthan Royals Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन को दूसरे वनडे में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. एक बार फिर टीम से नज़रअंदाज़ किए जाने के बाद संजू के फैन्स ने उनके सपोर्ट में अपनी आवाज़ उठाई है. लेकिन इस बार ये आवाज़ सोशल मीडिया या न्यूज़ीलैंड क्रिकेट स्टेडियम में नहीं बल्कि कतर में खेले जा रहे फीफा विश्वकप 2022 में उठाई गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

IPL फ्रेंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ट्वीट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने कप्तान और टीम इंडिया के प्लेयर संजू सैमसन के फै़न्स की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में संजू सैमसन के कुछ फैन्स कतर में मैदान पर और मैदान के बाहर दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने हाथों में संजू सैमसन के सपोर्ट वाले बैनर भी ले रखे हैं. इस ट्वीट के कैप्शन में राजस्थान के ट्विटर हैंडल से लिखा गया,

'लोग पूछ रहे- आप फीफा विश्वकप में किसे सपोर्ट कर रहे हैं? हम- (जवाब तस्वीर में है.)'

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा कि संजू सैमसन को लेकर सोशल मीडिया पर या मैदानों पर ऐसा बज़ देखने को मिल रहा है. संजू को T20 विश्वकप के ठीक बाद न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए T20 और वनडे दोनों टीम में चुना गया था. लेकिन T20 सीरीज़ में उन्हें एक भी मौका नहीं दिया गया. जिसके बाद न्यूज़ीलैंड के मैदानों पर संजू के समर्थकों ने उन्हें सपोर्ट करते हुए ढेर सारे बैनर लहराए थे.

इतना ही नहीं संजू को जब भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जाता है. सोशल मीडिया ट्विटर पर सबसे पहले #SanjuSamson ट्रेंड करने लगता है. T20 सीरीज़ के बाद संजू सैमसन को भारत के लिए पहले वनडे में खेलना मौका मिला. नंबर छह पर बैटिंग करते हुए उन्होंने 36 रन की अहम पारी खेली. लेकिन अगले वनडे में फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.

हालांकि दूसरा वनडे पूरा नहीं खेला जा सका और ये रद्द हो गया. लेकिन मैच के बाद कप्तान शिखर धवन ने बताया कि छठा बॉलर खिलाने की वजह से संजू सैमसन को टीम से बाहर करना पड़ा. धवन ने कहा,

Advertisement

'हम छठा गेंदबाज़ टीम में चाहते थे, इसलिए हमने सैमसन की जगह दीपक हूडा को चुना. हम दीपक चाहर को भी इस्तेमाल करना चाहते थे, हमें एक और स्विंग बॉलर चाहिए था, जो किवी बल्लेबाज़ों को परेशान कर सके.'

खैर, ये सब बातें तो गुज़री हो गईं. अब देखना ये होगा कि संजू के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का रास्ता आखिरी वनडे में खुलता है या नहीं. 

रवि शास्त्री की नज़र में कौन है जो अकेले पलट देगा मैच!

Advertisement