जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद बहुत कम थी. इस सीजन में टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई ताकतवर टीमों को शिकस्त दी. रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में उसके आगे कर्नाटक (Karnataka) की मजबूत टीम थी. लेकिन, जम्मू-कश्मीर की टीम ने परफॉर्मेंस पर फोकस रखा. बैटर्स और बॉलर्स ने खिताबी मैच में पूरी ताकत झोंक दी. यही कारण रहा कि कर्नाटक की टीम फाइनल में पिछड़ गई. पहली पारी में बढ़त के आधार जम्मू कश्मीर की टीम विजेता बनी. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब जम्मू-कश्मीर की टीम चैंपियन बनी.
‘दूसरों को चैंपियन बनाने वाले खुद चैंपियन’, जम्मू-कश्मीर की जीत पर क्या बोल गए सचिन?
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का फाइनल जीता है. उसकी इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.


जम्मू-कश्मीर की टीम को पहली रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने में 66 साल का वक्त लगा. इस टीम ने पहली बार 1959-1960 में रणजी ट्रॉफी में शिरकत की. इसके बाद से टीम लगातार इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेल रही थी. जम्मू-कश्मीर की खिताबी जीत पर, टीम इंडिया के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने खुशी जाहिर की. इस दौरान सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ ने जम्मू-कश्मीर की टीम और उसके खिलाड़ियों को बधाई संदेश दिए.
ये भी पढ़ें: बुमराह को छोड़िए, टीम इंडिया के ये तीन बॉलर ही वेस्टइंडीज के लिए काफी हैं!
सचिन तेंदुलकर जम्मू-कश्मीर की जीत से काफी खुश हुए. उन्होंने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा,
कश्मीर विलो कई चैंपियंस क्रिकेटर्स की किट का हिस्सा रहे हैं. चैंपियंस को आगे बढ़ाने से लेकर खुद चैंपियंस बनने तक का जम्मू-कश्मीर का सफर देखना बहुत खूबसूरत है. यह सीजन लगातार बेहतर प्रदर्शन करने से बेहतरीन बना. मुश्किल हालात में गेंद से आकिब नबी का असर सबसे अलग दिखा.

जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी फाइनल जीतने पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भावुक हुए. उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा,
मेरा दिल भर आया है. पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल जीतने पर जम्मू-कश्मीर को बहुत-बहुत बधाई. आगे भी कई ट्रॉफीज आएंगी.
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी जम्मू-कश्मीरकी खिताबी जीत पर काफी खुश हुए. उन्होंने टीम और प्लेयर्स को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,
यकीन नहीं हो रहा. आज इतिहास लिखा गया है. जम्मू-कश्मीर को पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने पर बधाई. पूरे मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम कर्नाटक पर हावी रही. आकिब नबी के जोश और कामरान इकबाल की मास्टर क्लास के लिए शब्द नहीं हैं. ऐसे ही चमकते रहो लड़कों.

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इस जीत को जम्मू-कश्मीर के लिए स्पेशल बताया. उन्होंने टीम की सराहना करते हुए एक्स पर लिखा,
जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन. उत्तर प्रदेश को पहला रणजी टाइटल जिताने के बाद मुझे पता है कि यह पल प्लेयर्स और राज्य के लिए क्या मायने रखता है. जम्मू-कश्मीर के दूसरे प्लेयर यकीन करेंगे कि वे भी ऐसा कर सकते हैं.

जम्मू-कश्मीर की इस यादगार जीत पर फॉरमर क्रिकेटर हरभजन सिंह भी गदगद हुए. उन्होंने इस जीत को शानदार बताया.भज्जी ने बीसीसीआई डोमेस्टिक के एक्स हैंडल का वीडियो शेयर किया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,
आउटस्टैंडिंग. वेल डन लैड्स.
कुल मिलाकर जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर सभी क्रिकेट फैंस खुश हैं. जम्मू कश्मीर में भी खुशी का माहौल है. राज्य के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को 2 करोड़ रुपये नकद ईनाम देने की घोषणा की है.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके












.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)




