भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर अटकलें तेज हैं. रविवार, 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल ने रोहित के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है.
'कल फाइनल मैच के बाद ही... ' रोहित चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास लेंगे या नहीं, शुभमन ने बता दिया
Champions Trophy 2025: भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल ने रोहित के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है. क्या-क्या कहा शुभमन ने?
.webp?width=360)

शनिवार, 08 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले भारत की प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इस दौरान टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल से रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने कहा,
"इस बारे में टीम में कोई चर्चा नहीं हुई है. अभी वो चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल जीतने पर ही फोकस कर रहे हैं. हमारे बीच फाइनल मैच जीतने को लेकर ही चर्चा हो रही है. फिलहाल संन्यास को लेकर कोई चर्चा नहीं है. मुझे लगता है रोहित भाई अभी इस पर नहीं सोच रहे होंगे. अभी उनका फोकस कल के मैच पर है. कल का मैच खत्म होने बाद ही वो इस बारे में डिसीजन लेंगे."
भारतीय टीम पर फाइनल के दबाव को लेकर गिल ने कहा कि बड़े मैच में प्रेशर जरूर रहता है. उन्होंने कहा कि फाइनल वाले दिन जो टीम नॉर्मल मैच की तरह खेलती है, तो उसपर दबाव नहीं आ पाता है. और टीम जीतती भी है. लेकिन यह कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल है.
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल रोहित शर्मा के भविष्य और कप्तानी को लेकर भी अहम होने वाला है. अगर भारत यह खिताब जीतता है, तो यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित का लगातार दूसरा ICC खिताब होगा.
ये भी पढ़ें- घर बैठे नागरिकता, कोई टैक्स नहीं... ललित मोदी ने खरीदा Vanuatu का पासपोर्ट, देश के बारे में सबकुछ जान लीजिए
वहीं भारतीय क्रिकेट में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना भी मंडरा रही है. शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाने के पीछे उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. IPL में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद गिल को कप्तानी का भी अनुभव मिल चुका है. वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा केवल कप्तानी छोड़ते हैं. या फिर क्रिकेट से संन्यास लेने का बड़ा फैसला करते हैं. या फिर इनमें से कोई भी फैसला नहीं लेते हैं.
वीडियो: Champions Trophy: विराट कोहली के शतक पर उछल पड़े रोहित शर्मा?











.webp?width=275)






