The Lallantop

क्या है इतने दिनों बाद आए सेंचुरी का राज? रोहित के सामने खुद विराट कोहली ने किया खुलासा

रोहित शर्मा ने लिया विराट का स्पेशल इंटरव्यू.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली और रोहित शर्मा (BCCI/Sreengrab)

विराट कोहली (Virat Kohli). क्रिकेट जगत में फिलहाल किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो यही नाम है. कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की शानदार पारी खेली और अपने 71वें शतक के काफी लंबे इंतजार को खत्म किया. इस स्पेशल पारी के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने खुद ‘किंग कोहली’ का मजाकिए अंदाज में इंटरव्यू लिया. 

रोहित ने सबसे पहले कोहली को इस शानदार पारी के लिए बधाई दी. साथ ही इंडियन टीम के कैप्टन ने उनसे इस स्पेशल इनिंग को लेकर भी सवाल किया. जिसको लेकर कोहली ने बताया कि उन्हें खुद ये उम्मीद नहीं थी कि इतने लंबे समय बाद वो इस फॉर्मेट में सबसे पहले सेंचुरी लगाएंगे. इस पारी को लेकर कोहली ने खुद ही हैरानी जताई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
#Kohli खुद हुए हैरान

रोहित ने विराट को उनके शतक के लिए बधाई देते हुए सवाल किया,

‘आपके 71वें सेंचुरी का इंतजार पूरा भारत कर रहा था. मै आश्वस्त हूं कि सबसे ज्यादा आप इसका वेट कर रहे थे. आपने जो इनिंग खेली उसमें काफी कुछ देखने को मिला. आपने अच्छे गैप्स ढूंढे. अच्छे शॉट्स लगाए. सही बोलर को टारगेट किया. तो आप अपनी इनिंग को लेकर कुछ बताइये?’

Advertisement

जिसका जवाब देते हुए कोहली ने पहले रोहित शर्मा को थैंक्यू कहा. कोहली के मुताबिक उन्हें इस फॉर्मेट में शतक की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा,

‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस इनिंग के बारे में सोचा भी नहीं था. किसी ने भी ये उम्मीद नहीं की थी कि इस फॉर्मेट में मेरे बल्ले से शतक निकलेगा, वो भी इतने समय बाद. मैं खुद भी इसको लेकर हैरान हूं. ’

कोहली ने आगे कहा कि एशिया कप से उन्हें और पूरी टीम को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘हमारा लक्ष्य T20 वर्ल्ड कप है. जो मैच ठीक नहीं गए हैं, उससे हम काफी कुछ सीखेंगे. 10-12 साल में पहली बार मैंने एक महीने तक बल्ला नहीं छुआ था. जब से मैं ब्रेक से वापस आया हूं, मेरा नजरिया बदला है. वापस आने के बाद टीम ने और आपने साफ कहा कि मुझे अपने हिसाब से खेलना चाहिए. किसी की तरफ से मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं था. वापस आने के बाद मैं उत्साहित था कि टीम के लिए क्या कर सकता हूं. आगे वर्ल्ड कप आने वाला है, अगर मैं अच्छा खेलता हूं तो वर्ल्ड कप में टीम को काफी मदद मिलेगी.’

#Rohit Sharma का बना मजाक

इसके साथ ही विराट कोहली ने रोहित शर्मा की हिंदी का मजाक भी बनाया. रोहित द्वारा पहला सवाल पूछे जाने के बाद ही कोहली ने कहा,

‘मुझसे बात करते हुए पहली बार इतनी शुद्ध हिंदी बोल रहा है.’

जिस पर रोहित ने कहा कि उनका प्लान हिंदी-इंग्लिश दोनों बोलने का था लेकिन अच्छा रिदम मिला था इसलिए उन्होंने हिंदी में ही बात की.कोहली की बात करें तो अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में कोहली ने अपने T20 करियर की पहली और कुल 71 वीं सेंचुरी जड़ी. सुपर फोर के इस मुकाबले में विराट ने 53 बॉल में सेंचुरी लगाई. उन्होंने  61 बॉल में 122 रन की पारी खेली. जिसमें 12 चौके और छह छक्के शामिल थे. हालांकि क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में सेंचुरी के लिए कोहली को 1019 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ा.

एशिया कप: विराट कोहली ने तीन साल का इंतजार खत्म कर जड़ा 71वां शतक

Advertisement