The Lallantop

टीम इंडिया की हार का असली ज़िम्मेदार कौन है, ट्विटर की जनता ने एक सुर में बता दिया!

इंग्लैंड ने इंडिया को एकतरफा हराया.

Advertisement
post-main-image
रोहित की कैपटेंसी पर बहुत सवाल उठे हैं (AP)

T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को ऐसी हार दी है. जिस देख ऐसा लगने लगा मानो अंग्रेज़ स्कूल टीम के खिलाफ़ खेल रहे हों. खबर की शुरुआत करते हैं मैच की बात से. पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने बोर्ड पर 168 रन लगाए. लेकिन इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स और जॉस बटलर ने भारतीय बॉलिंग का मज़ाक बनाकर रख दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हेल्स ने 86 और बटलर ने 80 रन बनाकर इंडिया को 10 विकेट से मात दी. इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट के समर्थक भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं. लेकिन अगर सबसे ज़्यादा आलोचना किसी की हो रही है तो वो हैं कप्तान रोहित शर्मा.

इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान ही ट्विटर पर कैपटेंसी ट्रेंड करने लगा. इंडियन फ़ैन्स लगातार रोहित शर्मा को टैग कर रहे थे और उनसे सवाल पूछ रहे थे. अब ये सवाल कितने सही हैं और कितने गलत, इसका फैसला आप खुद कीजिए.

Advertisement

एक यूज़र ने ट्विटर पर लिखा -

‘इंडिया की हार की वजह BCCI, खराब कैपटेंसी और इंडियन प्लेयर्स का पाखंड है. ये लोग सिर्फ IPL के लिए बने हैं.’

दूसरे यूज़र ने लिखा -

Advertisement

‘रोहित की बैटिंग और कैपटेंसी पर अब क्या बहाना है?’

एक और यूज़र का ट्वीट आया -

‘कोच द्रविड़ को हटा दिया जाना चाहिए और रोहित से कैपटेंसी ले लेनी चाहिए.’

एक यूज़र ने एमएस धोनी का ज़िक्र कर कहा -

‘आज एमएस धोनी की कैपटेंसी को मिस कर रहे हैं.’

एक यूज़र ने कप्तानी के साथ ही खराब फील्डिंग को भी हार का कारण बताया. उन्होंने लिखा, -

‘इंटेट बहुत खराब. फील्डर्स तो अब कोशिश भी नहीं कर रहे हैं. कैपटेंसी की दिक्कत साफ नज़र आ रही है.’

एक फैन ने बॉलिंग पर बात की. उन्होंने लिखा -

‘उतने रन्स थे कि हम इस मैच में लड़ सकें. एक विकेट लेते तो कुछ होता. बॉलिंग प्रदर्शन और कैपटेंसी बहुत ही खराब रही.’

एक यूज़र ने BCCI को टैग करते हुए लिखा -

‘BCCI को केएल राहुल की टीम में जगह और रोहित शर्मा की कैपटेंसी पर गौर करना होगा. ये सबसे खराब ओपनिंग कॉम्बो है.’

टीम इंडिया की हार के बाद ये साफ है कि इंडियन फैन्स सबसे ज़्यादा निराश किसी चीज़ से हैं तो वो रोहित शर्मा की कप्तानी है. अब मैच में क्या हुआ, ये जान लीजिए.

#Ind vs Eng मैच में क्या हुआ?

इंग्लैंड ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला लिया. इंडिया के लिए ओपनर केएल राहुल जल्दी लौट गए. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला. विराट ने पचासा जड़ा और हार्दिक पंड्या ने 33 बॉल में 63 रन बनाकर टीम इंडिया को 168 रन तक पहुंचाया.

इंग्लैंड की बैटिंग की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. इंग्लैंड के ओपनर्स एलेक्स हेल्स और कैप्टन जॉस बटलर को देख ऐसा लग रहा था. जैसे वो किसी दूसरी पिच पर बैटिंग कर रहे थे. बटलर ने 49 बॉल पर 80 और हेल्स ने 47 बॉल पर 86 रन ठोक इंडिया के टार्गेट को 16 ओवर में ही चेज़ कर लिया.

इस जीत के बाद इंग्लैंड का सामना फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ़ 13 नवंबर को होगा. 

रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमी-फाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!

Advertisement