रोहित-विराट छोड़िए इंडिया को वर्ल्ड कप तो ये पांच दिलाएंगे
ये पांच चले तो वर्ल्ड कप पक्का.
Advertisement

Rohit Sharma और Virat Kohli के अलावा ये प्लेयर्स Team India को जिता सकते हैं. (एपी फाइल)
इंडियन क्रिकेट टीम तैयार है. T20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के लिए. धूम-धड़ाके वाले IPL2021 के बाद अब टीम UAE में ही अपना दूसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के लिए बेताब है. साल 2007 में पहली बार हुए T20 वर्ल्ड कप को जीतने के बाद से भारत दोबारा ये कारनामा नहीं कर पाया है. और इस बार इसी कसक को मिटाने के लिए BCCI ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मेंटॉर के रूप में टीम से जोड़ा है. और मेंटॉर बनकर लौटे धोनी पूरी कोशिश करेंगे कि वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की मदद कर पाएं. लेकिन इस बीच एक चीज पूरी तरह साफ है, इन तीनों की रणनीति मैदान पर उतरेगी तभी रिजल्ट आएंगे. और ये रिजल्ट लाने का जिम्मा उन 11 प्लेयर्स का होगा, जो नीली जर्सी पहन मैदान में उतरेंगे. और इस आर्टिकल में हम इन्हीं 11 में से उन पांच प्लेयर्स की बात करेंगे जो T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए कमाल कर सकते हैं.
# Ravindra Jadeja
कोई कुछ भी कहे लेकिन मौजूदा वक्त में वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ एक ही प्लेयर थ्री डी है. अपने रविंद्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा. जी हां, रविंद्र जडेजा उर्फ जड्डू जी का पूरा नाम यही है. और काम तो सब जानते हैं. बोलिंग, बैटिंग और फील्डिंग तीनों से सामने वाली टीम को परेशान करके रख देना. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कमाल कर रहे जड्डू इस सबसे छोटे फॉर्मेट में ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. क्योंकि यहां एक गेंद और एक ओवर में खेल बदल जाता है. और जड्डू यही करने के लिए फेमस हैं. वह अपने एक ही ओवर में विकेट लेकर या रन रोककर सामने वाली टीम को परेशान कर सकते हैं. और बैटिंग में तो वह एक ओवर में 37 रन तक बना चुके हैं. और फील्डिंग में अपनी चुस्ती से वह अक्सर ख़बरों में छाए रहते हैं. ऐसे में वह निश्चित तौर पर इस वर्ल्ड कप में भारत के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं.
# KL Rahul
कमाल-लाज़वाब राहुल. अपनी बैटिंग के लिए राहुल को ऐसी तारीफें सुनने की आदत सी हो गई है. IPL2021 में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले राहुल मौजूदा वक्त में T20 में इंडिया के बेस्ट बैट्समैन हैं. ऐसा हम नहीं, दिग्गज कहते हैं. और अगर वो कहते हैं तो सही ही कहते होंगे. राहुल IPL में लगातार दो सीजन 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं. और मजे की बात ये है कि इन रनों का ज्यादातर हिस्सा UAE में ही आया है, जहां T20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. ऐसे में राहुल की बैटिंग भारत के काफी काम आ सकती है. रोहित शर्मा और विराट कोहली अपनी बेस्ट फॉर्म से दूर हैं. और इस हाल में राहुल का रोल और क्रूशिएल हो जाता है. राहुल की फॉर्म को देखते हुए इस बात की पूरी उम्मीद है कि वह कमाल करेंगे.
# Rishabh Pant
पंत की क्षमता पर किसी को संदेह नहीं है. उन्होंने खुद को अक्सर एक मैचविनर के रूप में साबित किया है. ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर पंत एक हाथ से लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए जाने जाते हैं. T20 में 146 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट और 33 से ज्यादा का ऐवरेज रखने वाले पंत का IPL सीजन भी अच्छा गया है.
दिल्ली की कप्तानी करते हुए उन्होंने अपने नए रोल को बखूबी निभाया. दिल्ली के मिडल ऑर्डर में पंत ने एंकर का काम करते हुए लगभग 35 के ऐवरेज से 419 रन बनाए. इसमें तीन पचासे शामिल रहे. अपना दिन होने पर पंत किसी भी बोलिंग ऑर्डर की ऐसी की तैसी कर सकते हैं. और पंत की यही खासियत उन्हें T20 में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनाती है.
# Shardul Thakur
पिछले कुछ महीनों में शार्दुल ठाकुर का अलग ही रूप देखने को मिला है. उन्होंने हर फॉर्मेट में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले शार्दुल ने IPL 2021 में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बोलर रहे. शार्दुल ने IPL2021 के 16 मैचों में 21 विकेट निकाले. और इन विकेटों का ज्यादातर हिस्सा UAE में आया. शार्दुल की लाइन और लेंथ कमाल की रही है और उन्होंने कई बार तो लोगों को यहां तक लगा कि शार्दुल मनमर्ज़ी से विकेट लेते हैं. जब भी CSK को विकेट की जरूरत हुई, शार्दुल ने विकेट निकालकर दिए. और हार्दिक पंड्या की फिटनेस को देखते हुए शार्दुल निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए अहम हो सकते हैं.
# Varun Chakravarthy
कुछ बरस पहले तक वरुण चक्रवर्ती इंटीरियर डिजाइनर हुआ करते थे. और तब उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि वह वर्ल्ड कप में इंडिया के लिए खेलेंगे. लेकिन अब ऐसा हो चुका है. वरुण ना सिर्फ इंडिया के लिए खेलने जा रहे हैं, बल्कि शायद वह इस वर्ल्ड कप में टीम के सबसे बड़े हथियार होंगे. भारतीय टीम के पास स्पिनर्स के रूप में वरुण के अलावा राहुल चाहर और रविचंद्रन अश्विन ही हैं. और UAE में इन दोनों ही फॉर्म बेहद खराब रही है. दोनों ही विकेट्स के लिए तरसे हैं. जबकि वहीं पर वरुण ने बेहतरीन बोलिंग की. चक्रवर्ती के नाम 17 IPL2021 मैचों में 18 विकेट्स रहे. और यह विकेट्स आए 6.58 की इकॉनमी से. यानी वह विकेट लेने के साथ रन भी रोकने में माहिर हैं. और यहां जिस तरह की पिच अभी तक दिखी है, उस हिसाब से उम्मीद है कि वरुण टीम इंडिया के सबसे बड़े हथियार साबित होंगे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














.webp?width=275)

.webp?width=120)




