टीम इंडिया के स्टार रविंद्र जडेजा इन दिनों इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ हैं. लेकिन इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी चीज़ की है जिसने उनके ढेरों फैन्स को बड़ा झटका दिया है. रविन्द्र जडेजा ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 और 2022 सीज़न के चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) से जुड़े सभी पोस्ट सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम से हटा दिए हैं. जडेजा की सोशल मीडिया की इस गतिविधि ने इस अफ़वाह को और हवा दे दी है कि जड्डू और उनकी IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. जडेजा के सोशल मीडिया पर इस कदम के बाद CSK के एक अधिकारी ने भी इस पर सफाई दी है.
क्या सच में खत्म हो गया है CSK-जडेजा का साथ?
CSK ऑफिशियल ने जडेजा की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर जवाब दिया.


2022 सीज़न से ठीक पहले रविन्द्र जडेजा को एमएस धोनी की जगह टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. इसके बाद उन्होंने सीज़न के बीच में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ी और एमएस धोनी को वापस CSK का कप्तान बनाया गया.
कप्तानी जाने के बाद रविन्द्र जडेजा चोटिल हो गए और चोट के चलते सीज़न के आखिरी कुछ मैच से वो बाहर ही रहे. सोशल मीडिया पर हुई इस पूरी घटना के बाद CSK के एक अधिकारी ने ANI से बात करते हुए कहा कि जड्डू और CSK के बीच सब कुछ ठीक है. उन्होंने ये भी कहा कि जड्डू सोशल मीडिया पर जो भी करते हैं, वो उनका व्यक्तिगत निर्णय है. उन्होंने कहा,
'देखिए, ये उनका व्यक्तिगत फैसला है. हमारी तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया है. सब कुछ ठीक है. कोई भी दिक्कत नहीं है.'
CSK के लिए 2022 का सीज़न निराशाजनक रहा था. एमएस धोनी की टीम IPL की टेबल में नौवें स्थान पर रही. कप्तानी छोड़ने से पहले जडेजा ने आठ मैच में CSK का नेतृत्व किया. जिसमें टीम को सिर्फ दो ही मुकाबलों में जीत मिली. सुपर किंग्स ने 14 मैच में चार जीत के साथ सीज़न समाप्त किया. टीम के खेल के अलावा अगर रविन्द्र जडेजा के इस सीज़न के प्रदर्शन की बात करें तो उनकी बैटिंग और बोलिंग फॉर्म भी पूरे सीज़न खराब रही. 10 मैच में जड्डू ने 19.33 की औसत से सिर्फ 116 रन बनाए. बोलिंग करते हुए भी उन्हें विकेट नहीं मिले. जड्डू ने मुकाबलों में 7.52 की इकॉनोमी से रन्स दिए और वो सिर्फ पांच विकेट झटकने में सफल रहे.
IPL के बाद रवींद्र जडेजा ने जुलाई की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ़ पांचवें और अंतिम टेस्ट में वापसी की. उन्होंने पहली पारी में 104 और दूसरी पारी में 23 रन बनाए. हालांकि इंडिया ने ये मैच सात विकेट से गंवा दिया. इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2-2 से ड्रा हुई. जडेजा को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ के पहले T20 मैच के लिए रेस्ट दिया गया था. जिसके बाद एजबेस्टन में शनिवार को खेले गए दूसरे मैच से पहले जड्डू टीम में फिर शामिल हो गए हैं.
पांचवे टेस्ट में इंडिया की हार का कारण सिर्फ गेंदबाजों को मत समझना



















