जडेजा-पंड्या के धमाके पर क्यों ट्रेंड हुआ ये कॉमेंटेटर
फिर लिए गए संजय मांजरेकर के मजे.
Advertisement

Hardik Pandya और Ravindra Jadeja ने Australia को खूब कूटा और फिर ट्रेंड हो गए Sanjay Manjrekar (एपी फोटो)
इंडियन क्रिकेट टीम. ऑस्ट्रेलिया टूर पर है. पहले दोनों वनडे हार चुकी है. तीसरा वनडे कैनबरा में चल रहा है. विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शिखर धवन 26 के टोटल पर ही लौट गए. इनके बाद आए लगभग सारे बल्लेबाजों को अच्छी स्टार्ट मिली लेकिन कोई भी इसका फायदा नहीं उठा पाया. टीम इंडिया ने 32वें ओवर तक 152 रन पर पांच विकेट गंवा दिए. अब क्रीज पर थे रविंदर जडेजा और हार्दिक पंड्या. दोनों ने धीमे-धीमे स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया. शुरुआत में धीमे खेलने के बाद जड्डू-पंड्या की जोड़ी ने गियर बदला. आखिरी के 10 ओवर्स में 110 रन बटोर लिए. पंड्या 92 जबकि जडेजा 66 रन बनाकर वापस लौटे.
गौरतलब है कि 2019 वर्ल्ड कप के दौरान मांजरेकर ने जडेजा को बिट्स एंड पीसेज क्रिकेटर बताया था. उस वक्त भी लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. जडेजा को भी मांजरेकर का यह कॉमेंट नागवार गुजरा था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)





