The Lallantop

वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान की याद दिलाता है हार्दिक: रवि शास्त्री

हार्दिक न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या और रवि शास्त्री (File photo)

T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 10 विकेट से मिली हार के बाद टीम इंडिया एक बार फिर खेलने उतर रही है. इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन T20I मैच की सीरीज़ शुरू हो रही है. इस टीम की अगुवाई हार्दिक पंड्या कर रहे हैं. हार्दिक पर रवि शास्त्री ने बहुत बड़ी बात कह दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहला मैच वेलिंगटन में होना था. इस मैच से ठीक पहले रवि शास्त्री हार्दिक की कैप्टेंसी पर बात कर रहे थे. शास्त्री ने कहा कि हार्दिक और कपिल देव जैसे इम्पैक्टफुल प्लेयर्स जब टीम की अगुवाई करते हैं, तब दूसरे प्लेयर्स इंस्पायर होते हैं और बेहतर प्रदर्शन करते हैं. शास्त्री ने कहा,

‘उनमें वो चमक और यूथ है. वो टीम के बाकी प्लेयर्स में भी देखने को मिलेगा. मुझे याद है जब कपिल देव कैप्टन थे. जब आपके पास एक इंपैक्ट प्लेयर होता है, जब आपके पास एक ऑलराउंडर होता है, ऐसा कोई प्लेयर कैप्टन होता है जो पूरे 20 ओवर्स में कारगर साबित हो सकता है, तो वो बहुत बड़ी बात होती है. इससे बाकियों का ज़ज्बा भी बढ़ता है. बाकी प्लेयर्स सोचते हैं, मुझे इनसे बेहतर करना है. मैं देखने के लिए उत्सुक हूं, हार्दिक कैसे टीम को लीड करते हैं.’

Advertisement

गुरुवार 17 नवंबर को टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण ने भी हार्दिक की तारीफ की थी. लक्ष्मण ने कहा था कि हार्दिक प्लेयर्स की बात सुनते हैं और बहुत मेहनत करते हैं. लक्ष्मण ने कहा था,

‘वो एक शानदार लीडर हैं. हमने देखा है उन्होंने IPL में क्या किया. मैंने उनके साथ आयरलैंड दौरे पर भी वक्त बिताया था. उनका प्रेजेंस और मेहनत बाकियों के लिए उदाहरण है. वो प्लेयर्स के कैप्टन हैं और प्लेयर्स उनसे खुलकर बातचीत कर लेते हैं. वो आगे से टीम को लीड करते हैं.’

इंडिया और न्यूज़ीलैंड सीरीज़ का पहला T20I मैच बारिश की वजह से धुल गया है. बारिश का आलम यूं रहा कि टॉस तक नहीं हो पाया. दूसरा T20I मैच बे ओवल पर 20 नवंबर को खेला जाना है.

Advertisement

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ ये 11 खिलाड़ी खेले तो टीम इंडिया की जीत पक्की

Advertisement