The Lallantop

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के लिए बुलाकर छोड़ दिया, गेंदबाज़ ने टीम को रणजी चैम्पियन बना दिया!

दूसरी बार जीती सौराष्ट्र की टीम.

Advertisement
post-main-image
सौराष्ट्र ने जीता खिताब (PTI)

एक तरफ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में हरा दिया. वहीं एक तरफ सौराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्राफी का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने बंगाल के खिलाफ 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की. टीम की जीत में सबसे बड़े हीरो रहे कप्तान जयदेव उनादकट. जिन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किये. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सौराष्ट्र की टीम के लिए ये कुल दूसरा खिताब है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उनादकट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज़ के पहले 2 टेस्ट के लिए टीम में जगह मिली थी. हालांकि पहले टेस्ट में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया. जिसके बाद दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें रणजी ट्रॉफी फाइनल को लेकर इंडियन स्क्वॉड से रिलीज़ कर दिया. जहां उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर कमाल कर दिया. उन्होंने मैच की पहली पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया था. वो रणजी ट्रॉफी में 300 विकेट्स लेने वाले पहले लेफ्ट आर्म पेसर बन गए थे. 

Advertisement
# मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. उनका ये फैसला सही साबित हुआ और बंगाल की टीम पहली पारी में  174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बंगाल के लिए शहबाज़ अहमद ने 69 और अभिषेक पोरेल ने 50 रन बनाए. जबकि सौराष्ट्र के लिए जयदेव उनादकट और चेतन साकरिया को 3-3 विकेट मिले. 

इस स्कोर के जवाब में सौराष्ट्र की टीम ने पहली पारी में 404 रन बना दिए. टीम की तरफ से वासवाडा ने 81,  चिराज जानी ने 60 और शेल्डन जैक्सन ने 59 रन बनाए. बंगाल के लिए मुकेश कुमार ने 4 विकेट, जबकि आकाश दीप और ईशान पोरेल ने 3-3 विकेट चटकाए. पहली पारी के आधार पर सौराष्ट्र ने 230 रन की बढ़त हासिल कर ली. 

वहीं दूसरी पारी में बंगाल की टीम 241 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. मनोज तिवारी ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. उनादकट के अलावा दूसरी पारी में चेतन साकरिया ने फिर से 3 विकेट हासिल किये. ऐसे में सौराष्ट्र को 12 रन का टार्गेट मिला. जिसे टीम ने 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया.  

Advertisement

इससे पहले सौराष्ट्र की टीम ने साल 2019-20 में अपना पहला खिताब जीता था. इस दौरान भी टीम के कप्तान उनादकट ही थे.
 

वीडियो: शिखर धवन ने बताया, क्यों दिल्ली के लिए रणजी में नहीं खेलते हैं

Advertisement