रविवार 13 नवंबर को हुए एक शानदार मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर T20 वर्ल्ड कप जीत लिया. ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था और फाइनल मुकाबला मेलबर्न के ऐतिहासिक ग्राउंड में हुआ.
'वर्ल्ड कप के बाद IPL खेलना होता तो नहीं रोते ये प्लेयर्स'
'पैसे कम कमाइए, रेस्ट कीजिए...'


इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में तीन मैच की T20I सीरीज़ में 2-0 से हराया था. तीसरा मैच बारिश की वजह से धुल गया था. उसके ठीक पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान के घर जाकर उन्हें 4-3 से T20I सीरीज़ में हराया था. यानी टीम की फॉर्म शानदार था, और उन्होंने इस बात का सबूत भी दिया.
T20 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेलनी है. इस सीरीज़ का पहला मैच एडिलेड के मैदान में 17 नवंबर को खेला जाएगा. और वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड T20 टीम के उपकप्तान मोईन अली ने शेड्यूल पर चिंता जताई थी. मोईन ने कहा था कि ये शेड्यूल बहुत खराब है. और हर मैच में एक जैसी इंटेंसिटी बरक़रार रखना बहुत मुश्किल है.
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कैप्टन माइकल क्लार्क ने बहुत तीखी बात कही है. क्लार्क ने कहा है कि अगर वर्ल्ड कप के बाद IPL खेलना होता, तो प्लेयर्स इतना कंप्लेन नहीं करते. फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए क्लार्क ने कहा,
‘अगर T20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद अगले ही दिन IPL के लिए निकलना होता, तो मुझे नहीं लगता आप किसी को कंप्लेन करते हुए सुनते.’
क्लार्क ने आगे कहा,
‘प्लेयर्स को इंटरनेशनल शेड्यूल के बारे में कंप्लेन नहीं करना चाहिए. क्योंकि जब उन्हें छह-आठ हफ्ते का ब्रेक मिलता है, तब आप पैसे के लिए फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं. आप रेस्ट कीजिए. फ्रेश रहेंगे. मुझे ये बड़ी मुश्किल बात लगती है.’
इंग्लैंड क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप फाइनल के ठीक तीन दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेलने वाली है. इसके पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोईन ने कहा था,
‘तीन दिन में ही मैच खेलना कठिन है. हालांकि ये दो दिन के ब्रेक से बेहतर है. अगर रविवार को बारिश होती तो मैच दो दिन तक चलता (रिजर्व दिन का भी प्रावधान किया गया था). बतौर प्लेयर्स, हम इस चीज़ की आदत डाल रहे हैं. लेकिन हर दो दिन-तीन दिन में खेलना मुश्किल होता है. आप 100% नहीं दे पाते हैं.’
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अब आमने-सामने हैं. वहीं टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से सीधे न्यूज़ीलैंड की फ्लाइट पकड़ ली है. शुक्रवार 18 नवंबर से भारत और न्यूज़ीलैंड तीन मैच की T20I सीरीज़ खेलने उतरेंगे.
IPL की आलोचना कर पूर्व कप्तान ने कहा, भारत को इंग्लैंड से सीखना चाहिए











.webp?width=275)

.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)



