The Lallantop

पत्रकार ने बाबर आज़म से पूछा IPL में खेलोगे तो उनका रिएक्शन वायरल हो गया!

पाकिस्तान का मुकाबला फाइनल में इंग्लैंड से होना है.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम (Courtesy: Twitter)

लगभग एक महीने के शानदार क्रिकेट के बाद T20 वर्ल्ड कप अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है. सिर्फ एक मैच बाकी है. फाइनल में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होना है. ये मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान में 13 नवंबर को खेला जाना है. इस मैच से पहले दोनों टीम्स तैयारियों में जुटी हुई हैं. लेकिन विश्वकप से अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम से IPL पर एक सवाल पूछ लिया गया, जिसे सुन बाबर सकपका गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल हुआ ये कि फाइनल से पहले बाबर आजम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर्स के सवालों का जवाब दिया. इसी कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबर से IPL से जुड़ा एक सवाल पूछा गया जिसके लिए बाबर को पाकिस्तान टीम के मीडिया मैनेजर की मदद तक लेनी पड़ गई.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने बाबर से पूछ लिया कि क्या वो भविष्य में IPL में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं, जिससे उनका गेम और बेहतर हो सके. रिपोर्टर ने पूछा -

Advertisement

'IPL में खेलने के फायदों पर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि IPL में खेलने से आपकी टीम को मदद मिलती? क्या आप उम्मीद करते हैं कि आप भविष्य में IPL में खेल पाएंगे?

बाबर को विश्वकप फाइनल से ठीक पहले इस सवाल की उम्मीद नहीं थी. उनके पास कोई जवाब नहीं था. बाबर तुरंत पाकिस्तानी टीम के मीडिया मैनेजर की तरफ देखने लगे. मीडिया मैनेजर उनके दाहिने हाथ पर खड़े थे. पाकिस्तानी टीम के मीडिया मैनेजर ने सवाल का जवाब दिया -

‘हम फिलहाल सिर्फ T20 वर्ल्ड कप के फाइनल पर सवाल ले रहे हैं.’

Advertisement

पाकिस्तान 2008 के IPL के बाद से ही IPL का हिस्सा नहीं रहा है. IPL के पहले सीज़न 2008 में पाकिस्तानी प्लेयर्स इस टूर्नामेंट में शामिल थे. 

बाबर ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टीम के फॉर्म पर भी बात की. पाकिस्तान वर्ल्ड कप में पहले दो मैच हारने के बाद फाइनल में पहुंचा है. पहले दो मुकाबलों के बाद टीम की फॉर्म अच्छी रही है, और नसीब ने भी उनका साथ दिया है. इसपर बाबर ने कहा -

‘मैं इस वक्त नर्वस से ज्यादा एक्साइटेड हूं. हमने पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. प्रेशर ज़रूर है, लेकिन हम सिर्फ खुद पर भरोसा कर इससे आगे बढ़ सकते हैं. अच्छे रिज़ल्ट के लिए ये करना ज़रूरी है.’

बाबर की टीम फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ़ कैसा खेलती है, ये देखना होगा. वो अंग्रेज़ों को हराती है या खुद हार जाती है, इस पर पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्स की नज़र रहेगी. 

गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इंडियन क्रिकेट टीम पर क्या कहा?

Advertisement