टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने की बात कही है. वह अपनी जिद पर अड़ा है. अगर उसने ऐसा कदम उठाया तो यह उसके वर्ल्ड कप कैंपेन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं. शेड्यूल के मुताबिक, जब पाकिस्तान की टीम मैच खेलेगी, तो कोलंबो में उसे खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट की बात कहने वाला पाकिस्तान खुद सुपर-8 से बाहर हो सकता है.
भारत के मैच का बॉयकॉट फिर नीदरलैंड्स के मैच में ये आफत... पाकिस्तान सुपर-8 में भी नहीं पहुंचेगा?
पाकिस्तान (Pakistan) भारत (India) के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने पर अड़ा है. लेकिन नीदरलैंड्स वाले उसके मैच पर भी संकट के बादल नजर आ रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान का एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप के अर्ली स्टेज से आगे जाना मुश्किल हो जाएगा.
.webp?width=360)

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगा. इसी दिन वह नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद, 10 फरवरी को उसका मुकाबला अमेरिका से होगा. 15 फरवरी को पाकिस्तान का मैच भारत से है. वहीं, 18 फरवरी को वह अपना आखिरी ग्रुप मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा. मान लीजिए, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर दिया. तो उसके पॉइंट्स काट दिए जाएंगे. इसके बाद उसके पास 3 मैच बचेंगे.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह हैं तो नो टेंशन? आंकड़े देखकर हो जाएगी
कोलंबो का मौसम कब बिगड़ जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है. वहां का मौसम सबसे ज्यादा अनप्रिडिक्टेबल है. अगर पाकिस्तान के एक या दो मैच बारिश से धुल जाते हैं, तो वह सिर्फ पॉइंट्स के मामले में ही नहीं पिछड़ेगा, बल्कि नेट रन रेट पर भी असर पड़ेगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, जब 7 फरवरी को वह नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेलेगा. उस दिन कोलंबो में 64 फीसदी बारिश के चांस हैं. खासकर मैच के दूसरे हाफ में. इस बीच आगे खेल नहीं हो पाएगा. जिससे मैच के रद्द होने की उम्मीद है.
जिन दो मैचों में बारिश की संभावना जीरो पर्सेंट है, वे यूएसए (USA) और भारत के बीच खेले जाने वाले मुकाबले हैं. जो 10 और 15 फरवरी को होंगे. पाकिस्तान की टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका से हार चुकी है. जिसके चलते वह टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गया था. 18 फरवरी को जब पाकिस्तान की टीम नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी, तो उस दिन 25 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. अगर मौसम के मुताबिक यह सब होता है, तो पाकिस्तान एक बार फिर अर्ली स्टेज में टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है.
नेट रन रेटअगर पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करता है, तो उसके सामने नेट रन रेट को मैनेज करना सबसे बड़ी चुनौती होगी. जबकि, बारिश की संभावना इसे और मुश्किल बना सकती है. अगर 15 फरवरी को पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ नहीं खेलती है, तो आईसीसी के नियम के मुताबिक, वह अपने 2 अंक गंवा देगा. जिससे उसके नेट रन रेट पर निगेटिव असर पड़ेगा. प्लेइंग कंडीशन के क्लाज 16.10.7 के अनुसार, मैच छोड़ने की स्थिति में डिफॉल्ट करने वाली टीम के पूरे ओवर उनके खिलाफ गिने जाएंगे. जबकि अपोनेंट टीम के नेट रन रेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसका सीधा सा मतलब यह है कि पाकिस्तान के साथ ऐसा बर्ताव किया जाएगा, जैसे उसने पूरे 20 ओवर खेले और एक भी रन नहीं बनाया. ऐसे में भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करना पाकिस्तान को काफी महंगा पड़ सकता है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से बाहर होगा?










.webp?width=275)

.webp?width=275)




.webp?width=120)



