T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया और टाइटल जीत लिया. 2010 के बाद ये इंग्लैंड की दूसरी T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी थी. इसके पीछे सालों की मेहनत और सेलक्शन पॉलिसी में बदलाव की अहम भूमिका रही है.
लेजेंड को बाहर करके ही वर्ल्ड कप जीत पाया इंग्लैंड?
इंग्लैंड ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया.


और इस बात से पूर्व इंडियन क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी सहमत हैं. गावस्कर ने इंग्लैंड के एक बड़े प्लेयर का नाम लेते हुए कहा है कि इस प्लेयर को टीम ने T20 फॉर्मेट में चांस ही नहीं दिया, और ये टीम की सेलेक्शन पॉलिसी को दर्शाता है.
गावस्कर ने वर्ल्ड कप फाइनल के बाद इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि जो रूट, जो इस पीढ़ी के सबसे शानदार बल्लेबाज़ों में से एक हैं. उन्हें इंग्लैंड की टीम में जगह नहीं मिल रही है. गावस्कर ने कहा,
‘इंग्लैंड की सेलेक्शन पॉलिसी ने एक बड़ा फ़र्क पैदा कर दिया है. जो रूट, जो टेस्ट क्रिकेट में उस टीम के लिए एक लेजेंड हैं, उन्हें T20I टीम में जगह तक नहीं मिलती. अगर इंग्लैंड को लगता है कि उनके टेस्ट के बल्लेबाज़ T20 फॉर्मेट नहीं खेल सकते, तो वो उन्हें चुनते ही नहीं हैं. जो रूट दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाज़ों में से एक हैं. फैब फोर का हिस्सा हैं. पर उन्हें इंग्लैंड की वाइट-बॉल टीम में जगह ही नहीं मिलती.’
गावस्कर ने इसी बातचीत में आगे इंग्लैंड के दो युवा बल्लेबाज़ों की तारीफ भी की. गावस्कर ने कहा,
‘इंग्लैंड ने अपनी टीम में युवा बल्लेबाज़ों को जगह दी है- जैसे फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक. उन्होंने ही टीम के लिए वो फ़र्क भी पैदा किया.’
युवा प्लेयर्स की बात आई तो वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे ऑलराउंडर सैम करन का ज़िक्र भी जरूरी है. करन ने इंग्लैंड के लिए 13 विकेट निकाले. पेसर्स की बात करें तो करन के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट्स थे. इसके साथ ही उन्होंने डेथ ओवर्स में शानदार बोलिंग भी की. फाइनल में भी करन ने चार ओवर डालकर सिर्फ 12 रन देते हुए तीन विकेट झटके.
फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 138 रन का टार्गेट दिया था. इस टार्गेट को इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर चेज़ कर लिया था. बैटिंग करते हुए बेन स्टोक्स ने 52 रन बनाकर अपनी टीम को एक और वर्ल्ड कप टाइटल जिताया.
'CSK प्रोडक्ट' ने अकेले ही इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिता दिया!











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



