The Lallantop

निकलस पूरन ने वेस्टइंडीज़ टीम की कप्तानी छोड़कर बड़ी बात कही है!

महज सात महीने तक टीम के कप्तान रहे पूरन.

Advertisement
post-main-image
निकलस पूरन का रिकॉर्ड बेहद खराब (nicholas_47/ TWITTER)

T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में इस्तीफों का दौर जारी है. कोच फिल सिमंस के बाद अब लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के कप्तान निकलस पूरन (Nicholas Pooran) ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस साल मई में ही टीम की कप्तानी संभाली थी. पूरन ने अपने इस फैसले को टीम के हित में बताया है.

इस साल अप्रैल के महीने में कायरन पोलार्ड ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था. जिसके बाद पूरन को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. हालांकि उनकी कप्तानी में टीम कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. यहां तक कि ये टीम विश्व कप के सुपर-12 के लिए क्वॉलिफाई भी नहीं कर पाई. पहले स्कॉटलैंड और फिर आयरलैंड से वेस्टइंडीज़ को हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद पूरन ने ये फैसला लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Pooran ने बताई कप्तानी छोड़ने की वजह

पूरन के मुताबिक अगले साल दक्षिण अफ्रीका और उसके बाद होने वाले मैचेज की तैयारी के लिए वो टीम को समय देना चाहते हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक मैसेज शेयर करते हुए लिखा,

‘T20 विश्व कप के खराब प्रदर्शन के बाद से कप्तानी के बारे में काफी सोचा. मैंने बड़े गर्व और समर्पण के साथ वेस्टइंडीज बोर्ड द्वारा दी गई भूमिका निभाई है. हमें एक टीम के रूप में फिर से जुड़ने में कई महीने लगेंगे. इसलिए मैं वेस्टइंडीज बोर्ड को मार्च में दक्षिण अफ्रीका और उसके बाद होने वाले मैचेज की तैयारी के लिए काफी समय देना चाहता हूं.’

Advertisement

पूरन ने आगे कहा कि कप्तानी छोड़कर मुझे लगता है कि मैं टीम के हित में सही फ़ैसला ले रहा हूं. उन्होंने लिखा,

‘ऐसा नहीं है कि मैं हार मान रहा हूं. मैं मानता हूं कि वेस्टइंडीज़ की कप्तानी प्राप्त करना एक बहुत बड़ा सम्मान है. मैं वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराना चाहूंगा और एक सीनियर खिलाड़ी के नाते इस टीम के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाता रहूंगा. कप्तानी छोड़कर मुझे लगता है कि मैं टीम के हित में सही फ़ैसला ले रहा हूं. मुझे इस बात पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है कि मैं एक खिलाड़ी के रूप में टीम को क्या दे सकता हूं. और मुझे लगता है कि इस फैसले के बाद मैं अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान दे पाऊंगा.’

# Pooran को नहीं मिली खास सफलता

पूरन ने कुल 15 वनडे मुकाबलों में वेस्टइंडीज की कमान संभाली. लेकिन टीम को इसमें से सिर्फ चार मैच में जीत हासिल हुई. वहीं T20I में भी उनका रिकॉर्ड साधारण ही रहा. उनकी अगुवाई में वेस्टइंडीज ने 15 मैच में सिर्फ चार जीत हासिल की. वेस्टइंडीज को अब अगले मार्च महीने में लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का मैच खेलना है. ऐसे में टीम के पास नए कप्तान का ऐलान करने के लिए पर्याप्त समय होगा. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रोवमैन पॉवेल को टीम का अगला कप्तान बनाया जा सकता है.

Advertisement

शुभमन ने बताया, पंत-उर्वशी के बीच क्या चल रहा है!

Advertisement