The Lallantop

नवीन नहीं छोड़ रहे विराट का पीछा, इंस्टाग्राम पर फिर लगाई चिढ़ाने वाली स्टोरी!

कोहली को जवाब दे रहे हैं नवीन?

Advertisement
post-main-image
नवीन उल हक़ ने फिर से विराट को चिढ़ाया? (पीटीआई फाइल)

नवीन उल हक़. ये अफ़ग़ान प्लेयर इस वक्त भारत में राशिद से भी ज्यादा चर्चा में है. ये अलग बात है कि इस चर्चा का कारण उनका प्रदर्शन ना होकर, उनका व्यवहार इत्यादि है. नवीन की विराट कोहली के साथ कहासुनी हो गई थी. बाद में इस कहासुनी में गौतम गंभीर भी आए. और मामला बढ़ गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1 मई को शुरू हुआ ये लफड़ा अभी रुकता नहीं दिख रहा है. अब ये लड़ाई जमीन से उठकर इंस्टाग्राम स्टोरीज तक पहुंच गई है. दोनों तरफ़ से स्टोरीज पर स्टोरीज आ रही हैं. ये अलग बात है कि इस युद्ध में दोनों पक्ष खूब चतुराई भी दिखा रहे हैं. सीधा हमला ना करके इशारों-इशारों में बातें हो रही हैं.

ताजा मामला है RCBvsMI मैच का. जहां रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. और उनका फैसला तुरंत ही सही साबित होता दिखा. जेसन बेरनडॉफ़ ने पहले ही ओवर में विराट कोहली को वापस भेज दिया. पहली तीन गेंदों में महज एक रन बना पाए कोहली प्रेशर रिलीज करने के चक्कर में थे.

Advertisement
# Naveen Ul Haq Story

उन्होंने जेसन की एक गेंद पर आगे निकलकर क्रॉस बैट शॉट खेलना चाहा. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों में चली गई. मुंबई इंडियंस ने तुरंत जोरदार अपील की. लेकिन उन्हें अंपायर का साथ नहीं मिला. और ऐसा होते ही रोहित शर्मा ने डीआरएस ले लिया.

रीप्ले में पता चला कि गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया था. और विराट को वापस जाना पड़ा.  अगले विकेट के रूप में आए अनुज रावत भी कुछ खास नहीं कर पाए. उम्मीदें जगाकर वह भी लौट गए. इसके बाद मैक्सवेल और डु प्लेसी ने अपने अंदाज में बैटिंग शुरू की.

लेकिन उनकी बैटिंग के बीच एक अलग ही चीज वायरल हो गई. और ये चीज आई नवीन के इंस्टाग्राम से. दरअसल कोहली पारी के पहले ओवर में आउट हुए. और इसके बाद अगला ओवर लेकर आए पीयूष चावला.

Advertisement

और नवीन ने इन्हीं चावला की एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई. फोटो में टीवी, पीयूष के साथ एक प्लेट में कटे हुए आम भी दिख रहे थे. नवीन ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा,

‘मीठे आम.’

नवीन की स्टोरी का स्क्रीनग्रैब

इस स्टोरी के आते ही लोगों को लखनऊ बनाम गुजरात मैच याद आ गया. इस मैच में ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने लखनऊ के बोलर्स को खूब पीटा था. और इसी पिटाई के दौरान विराट ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी.

गुजरात का स्कोर आठ ओवर में 98 रन था. और तभी कोहली ने साहा की एक फोटो के साथ स्टोरी लगाई. और साहा को टैग करते हुए लिखा,

‘क्या प्लेयर है!’

विराट ने ये इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी

अब ये स्टोरी वॉर चाहे जिसने शुरू की. और ये चाहे जिस दिशा में जाए. लेकिन देखने वालों को तो खूब मजा आ रहा है. अब देखना होगा कि इसमें आगे क्या होता है और कोहली इस स्टोरी का जवाब देंगे या, इग्नोर कर देंगे.

वीडियो: रिंकू सिंह ने इस अंदाज में KKR को एक मैच और जिता दिया!

Advertisement