सही लग रहा है एकदम, झकास. महेंद्र सिंह धोनी. CSK के कप्तान और भारतीय क्रिकेट के चक्रवर्ती सम्राट. धोनी ने रोहित की मुंबई इंडियंस को हराने के बाद अपनी बात इन्हीं शब्दों के साथ शुरू की.
'बहुत सारी नो-बॉल्स' फेंकने वाले तुषार देशपांडे पर माही ने किया बड़ा दावा!
तुषार पर माही को बहुत भरोसा है.


माही ने आगे क्या कहा, वो भी बताएंगे. लेकिन पहले मैच का थोड़ा हाल ले लेते हैं. धोनी ने टॉस जीता. और रोहित की टीम को पहले बैटिंग के लिए बुला लिया. एक ही ओवर फेंक, दीपक चाहर बाहर चले गए. उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई. और फिर मुंबई ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 61 रन बना डाले. लेकिन माही की टीम मानो पावरप्ले खत्म होने का ही वेट कर रही थी.
भयानक वापसी हुई. मुंबई किसी तरह 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 157 रन बना पाई. CSK ने इस स्कोर को सिर्फ तीन विकेट खोकर चेज कर लिया. जीत के बाद माही बोले,
‘सही लग रहा है, हमने पहले ही ओवर में दीपक को खो दिया. सिसांदा मगाला का ये पहला गेम था. बोलर्स को शफ़ल करने में थोड़ी समस्या थी. लेकिन स्पिनर्स ने बेहतरीन बोलिंग की. पहले छह ओवर्स के बाद, पिच में बहुत टर्न नहीं था. इसके बाद यह टू-पेस विकेट हो गया था. स्पिनर्स ने बाद में इसका सही इस्तेमाल किया. मगाला ने अच्छी वापसी की. प्रिटोरियस बेहतरीन थे.’
अपनी बोलिंग की तारीफ़ करते हुए माही आगे बोले,
‘अपने प्रीमियर बोलर को खोने के बावजूद ये अच्छा बोलिंग एफ़र्ट था. हमें तुषार में भरोसा है. जब आप नए होते हैं, आपके ऊपर अलग ही प्रेशर रहता है. उनका डोमेस्टिक सीजन अच्छा था, और हम उनसे बातचीत करते रहते हैं. बीते दो मैच में उन्होंने बहुत सारी नो-बॉल्स डालीं, लेकिन वह बेहतर हो रहे हैं. उन्होंने रोहित को जिस गेंद पर आउट किया, वो बेहतरीन थी.’
इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने CSK के लिए बेहतरीन बैटिंग की. उनके बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा,
‘हमने शुरू में ही इस पर बात की थी और उन्होंने मुझसे पूछा था कि आप मुझसे क्या चाहते हैं. जवाब में मैंने उन्हें क्लियर कर दिया था, कि मेरे दिमाग में क्या है. वह ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो लगातार छक्के मारेंगे, लेकिन टेक्निकली वो बहुत अच्छे हैं. मैं उनकी बैटिंग से बहुत खुश हूं. सारे गेम्स महत्वपूर्ण हैं. पहला टार्गेट एक अवे गेम जीतना और क्वॉलिफायर तक जाना है. सामने की समस्या को देखिए, मैच जीतिए और पॉइंट्स बटोर लीजिए.’
लीजिए, माही भाई ने बता दिया कि आगे के लिए उनका क्या प्लान है. अब चेन्नई के फ़ैन्स निश्चिंत रहें और अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं. मिलते हैं, अगले मैच में.
वीडियो: MS धोनी के बारे में ये आंकड़ा फ़ैन्स को पसंद नहीं आएगा




















