The Lallantop

अब MI के लिए खेलेंगे राशिद, लिविंगस्टन, रबाडा और सैम करन!

MI से जुड़े बड़े-बड़े दिग्गज.

Advertisement
post-main-image
कगीसो रबाडा, राशिद खान और लिविंगस्टन जैसे दिग्गज अब MI से खेलेंगे (PTI File)

अफ़ग़ान स्टार राशिद खान, साउथ अफ्रीकन दिग्गज कगीसो रबाडा और डेवाल्ड ब्रेविस, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन और ऑलराउंडर सैम करन. इन पांचों में आज से पहले भले कुछ कॉमन ना रहा हो, लेकिन अब इनमें एक चीज कॉमन है. अब ये पांचों MI के लिए खेलेंगे. जी हां, MI ने इन पांचों को साइन कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये अब पहली क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) T20 लीग में MI केप टाउन के लिए खेलेंगे. टीम ने इन्हें डायरेक्ट साइन किया है. ब्रेविस पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. जबकि राशिद गुजरात टाइटंस, रबाडा और लिविंगस्टन पंजाब किंग्स जबकि करन चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ थे. MI केप टाउन ने इसके साथ ही तीन ओवरसीज, एक कैप्ड साउथ अफ्रीकन और एक अनकैप्ड साउथ अफ्रीकन की साइनिंग पूरी कर ली.

टीम के मालिक आकाश अंबानी ने इस मामले पर कहा,

Advertisement

'अपनी डायरेक्ट प्लेयर साइनिंग के जरिए हमने टीम को प्लान करने के लिए मजबूत कोर रखने की MI फिलॉसफी बिल्ड करने की दिशा में पहला कदम उठा लिया है. मैं राशिद, कगीसो, लियम, सैम का स्वागत करते खुश हूं. साथ ही मुझे खुशी है कि डेवाल्ड नई यात्रा पर हमारे साथ चल रहे हैं.'

आकाश ने आगे कहा,

'मैं MI केप टाउन को बिल्ड करने की यात्रा के लिए काफी उत्साहित हूं. हमारी डायरेक्ट प्लेयर साइनिंग के साथ हमने पहला कदम उठा लिया है. हमें यकीन है कि बाकी दो टीम्स के साथ MI केप टाउन भी MI ब्रांड की निडर क्रिकेट खेलेगी.'

Advertisement

बता दें कि मुंबई इंडियंस के मालिकों ने साउथ अफ्रीका के साथ UAE की T20I लीग में भी एक टीम खरीदी है. इस टीम का नाम MI एमिरेट्स है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नई टीम्स को MY Emirates और MY Cap Town के नाम से जाना जाएगा.

बता दें कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका T20 लीग की छह की छह टीम्स भारतीय फैंचाइज़ लीग IPL के मालिकों ने खरीदी हैं. इसी लीग में शामिल CSK ने साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी और इंग्लैंड के मोईन अली को अपने साथ जोड़ा है. CSK के पास जोहानसबर्ग फ्रैंचाइज़ है. जबकि डरबन, गबेखा, पार्ल और प्रीटोरिया का मालिकाना हक़ लखनऊ सुपरजाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के पास है.

रूडी कोएर्टज़न के जाने के बाद क्रिकेटर्स ने उन्हें कैसे याद किया?

Advertisement