वीडियो : केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की नकल की और उन्होंने बुरा नहीं माना
IND vs AUS: ऋषभ पंत टीम में हैं तो केएल राहुल क्यों विकेटकीपिंग कर रहे हैं?
टीम इंडिया ने पहली पारी में 255 रन बनाए.
Advertisement

बैटिंग करने के दौरान ऋषभ पंत को चोट लग गई थी.(फोटो: ट्विटर)
तारीख, 14 नवंबर 2020. दिन मंगलवार. मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 49.1 ओवरों में 255 रन बनाए. टीम इंडिया जब गेंदबाजी करने आई तो विकेटकीपर के दस्ताने केएल राहुल ने पहने हुए थे. ये तस्वीर हैरान करने वाली थी, क्योंकि इस मैच में स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को शामिल किया गया था. केएल राहुल डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में विकेटकीपिंग करते रहे हैं. दरअसल, ऋषभ पंत को बैटिंग के दौरान चोट लग गई थी. इस वजह से उनका कनकशन टेस्ट हुआ. उनको डॉक्टर्स की ऑबजर्वेशन में रखा गया है. ऋषभ पंत के बदले मनीष पांडे मैदान में उतरे. मनीष पांडे प्लेइंग इलेवन में तो नहीं थे. लेकिन फ़ील्डिंग के लिए उन्हें मैदान में आना पड़ा.
पहले वनडे में टीम इंडिया ने तीन स्पेशलिस्ट ओपनर शामिल किए हैं. रोहित शर्मा, केएल राहुल और शिखर धवन. कप्तान कोहली ने कहा था कि वे चौथे नंबर पर बैटिंग करने आ सकते हैं. ऐसा ही हुआ भी. हालांकि कोहली का बदला बैटिंग क्रम उनके लिए दुर्भाग्यशाली साबित हुआ. कोहली ज़ैम्पा की गेंद पर आउट होने से पहले सिर्फ़ 16 रन बना पाए. टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक 74 रन शिखर धवन ने बनाए. दूसरे नंबर पर केएल राहुल रहे. जिनके बल्ले से 47 रन निकले. ऋषभ पंत ने 28 और निचले क्रम में रवींद्र जडेजा ने 25 रनों की पारी खेली.
वीडियो : केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की नकल की और उन्होंने बुरा नहीं माना
वीडियो : केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की नकल की और उन्होंने बुरा नहीं माना
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















