The Lallantop

रोहित-धोनी की तुलना में ये क्या एंगल ले आया पूर्व पाकिस्तान कप्तान

धोनी जैसे एकदम नहीं हैं रोहित.

Advertisement
post-main-image
रोहित और धोनी की फिटनेस में 'पूरी दुनिया' का अंतर है (पीटीआई)

चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं IPL ट्रॉफ़ी जीत ली है. उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया. और इसके साथ ही टीम ने अब सबसे ज्यादा IPL टाइटल जीतने के मामले में मुंबई की बराबरी कर ली. चेन्नई ने धोनी तो मुंबई ने रोहित की कप्तानी में ये कारनामा किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और अब इसके बाद दोनों कप्तानों को एक जैसा बताया जा रहा है. लेकिन पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट ने इस मामले पर अलग राय रखी है. एक लाइव यूट्यूब सेशन में बट से फिटनेस के आधार पर दोनों प्लेयर्स की तुलना करने को कहा गया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों प्लेयर्स में काफी अंतर है.

धोनी की बात ना करते हुए बट ने खराब फिटनेस के लिए रोहित शर्मा को खूब सुनाया. वह बोले,

Advertisement

‘दोनों के बीच दुनिया भर का फासला है. रोहित शर्मा के पास बड़ा ओहदा है, वह इंडिया के कप्तान हैं. उन्हें हर मामले में खुद उदाहरण बनकर लीड करना चाहिए, और फिटनेस एक बहुत महत्वपूर्ण चीज है. एक कप्तान के रूप में, जब आप अपने साथियों से कुछ डिमांड करने की पोजिशन में रहते हैं, तो आपके अंदर भी वह खूबी गोनी चाहिए. आपको इस लिस्ट के टॉप पर होना चाहिए.’

सलमान ने यह भी कहा कि उन्हें तो समझ ही नहीं आता कि रोहित अपनी फिटनेस पर काम क्यों नहीं करते. सलमान बोले,

‘जब आप रोहित शर्मा को देखते हैं, तो समझ आता है कि फिटनेस एक ऐसा मामला है जहां वह काफी बेहतर हो सकते हैं. इससे उनकी बैटिंग के साथ कॉन्फिडेंस भी बेहतर होगा. लेकिन हम लंबे वक्त से इसकी बात कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि वह फिट क्यों नहीं हैं. शायद इसका कारण उन्हें ही पता हो.’

Advertisement

धोनी की बात करें, तो वह बैटिंग ऑर्डर में काफी नीचे आ रहे हैं. इस पूरे सीजन वह अक्सर तभी बैटिंग पर आए हैं जब दो-तीन ओवर्स का ही खेल बचा था. हालांकि कीपिंग में वह आज भी लगभग पहले जैसे ही हैं. ना सिर्फ़ वह पूरे 20 ओवर कीपिंग करते हैं, बल्कि शुभमन गिल को उन्होंने जिस तक 0.1 सेकेंड्स में स्टंप किया, उससे भी पता चलता है कि उनकी कीपिंग आज भी कमाल की है.

जबकि रोहित शर्मा के लिए एक बार फिर से IPL निराशाजनक ही रहा. इस सीजन उनके नाम 16 पारियों में 20.75 की ऐवरेज और 132.80 की स्ट्राइक रेट से कुल 332 रन बनाए. दो पचासे मारने वाले रोहित का बेस्ट स्कोर 65 रन रहा.

2008 से IPL खेल रहे रोहित ने आखिरी बार 2016 में 30 से ज्यादा की ऐवरेज से रन बनाए थे. इस साल उन्होंने कुल 489 रन का योगदान दिया था. इस सीजन के बाद वह सिर्फ़ एक बार ही चार सौ के पार जा पाए हैं.

वीडियो: CSK चैंपियन बनीं, पांड्या के इस फैसले से नाराज़ हैं दिग्गज़!

Advertisement