The Lallantop

क्या धोनी सच में दो हफ्ते के लिए IPL से बाहर हो गए? CSK ने बता दिया

Mahendra Singh Dhoni ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL में उनका खेलना अब भी जारी है. वे टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. पिछले सीजन में भी उन्होंने जरूरत पड़ने पर CSK की कप्तानी भी संभाली थी.

Advertisement
post-main-image
2 हफ्ते के लिए IPL से बाहर हो सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी. (Reuters)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है. CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के शुरुआती दो हफ्तों तक टीम से बाहर रह सकते हैं. पिंडली में खिंचाव की वजह से धोनी को दो हफ्तों के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

28 मार्च को CSK ने पूरे मामले में एक आधिकारिक बयान दिया, जिससे चर्चा चली कि महेंद्र सिंह धोनी दो हफ्तों के लिए IPL से बाहर हो गए हैं. टीम का आधिकारिक बयान पढ़ लेते हैं. CSK ने X पर लिखा,

“महेंद्र सिंह धोनी अभी पिंडली में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. इस वजह से उनके TATA IPL 2026 के पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाने की संभावना है.”

Advertisement

टीम मैनेजमेंट ने धोनी के दो हफ्तों तक बाहर रहने की पूरी तरह पुष्टि नहीं की है, बल्कि संभावना जताई है. अगर ये लीजेंडरी क्रिकेटर दो हफ्ते नहीं खेला, तो माना जा रहा है कि वो शुरुआती चार मैच नहीं खेल पाएगा. CSK के लिए ये मैच आसान नहीं होंगे, क्योंकि धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम के एक अहम लीडर भी हैं. मुश्किल समय में मैच फिनिश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है.

ms dhoni
CSK का पोस्ट. (X @ChennaiIPL)

आशंका है कि धोनी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR), 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS), 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि धोनी की गैर-मौजूदगी में विकेटकीपिंग कौन करेगा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए दो नाम सामने आ रहे हैं. पहला नाम है संजू सैमसन, जिन्हें CSK ने इस सीजन के लिए टीम में शामिल किया है. वे CSK के लिए विकेटकीपिंग कर सकते हैं.

Advertisement

दूसरा ऑप्शन उर्विल पटेल हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि उन्हें तुरंत मौका मिलेगा. टीम मैनेजमेंट को फैसला करना होगा कि अगर धोनी बाहर होते हैं, तो उनकी जगह विकेटकीपिंग की कमान किसे सौंपी जाएगी.

धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL में उनका खेलना अब भी जारी है. वे टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. पिछले सीजन में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और जरूरत पड़ने पर कप्तानी भी संभाली थी.

वीडियो: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 के मैच एक बार फिर मुंबई-कोलकाता में नहीं?

Advertisement